Nokia XR21 फोन 6GB रैम, 64MP कैमरा के साथ इन देशों में लॉन्च, फ्री मिल रहा है ब्लूटूथ स्पीकर या ईयरबड्स

ऑस्ट्रेलिया में, Nokia XR21 के साथ एक मुफ्त नोकिया वायरलेस स्पीकर 2 और 33W चार्जर के साथ आएगा, जबकि यूरोपीय ग्राहकों को Nokia XR21 की हर खरीद पर Nokia Clarity ईयरबड्स मुफ्त मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जून 2023 22:11 IST
ख़ास बातें
  • ऑस्ट्रेलिया में फोन की कीमत AUD 799 (करीब 44,700 रुपये) रखी गई है
  • जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, नीदरलैंड में कीमत 599 यूरो (करीब 53,300 रुपये) है
  • फोन केवल मिडनाइट ब्लैक कलर में आता है

Nokia XR21 को मई में यूके और जून की शुरुआत में अमेरिका में लॉन्च किया गया था

इस महीने की शुरुआत में Nokia ने अमेरिका में XR21 को लॉन्च किया था। वहीं, मई में इसे यूके में लॉन्च किया गया था। अब, डिवाइस को कुछ यूरोपीय देशों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया में भी लॉन्च कर दिया गया है। फोन में 6.49 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। हैंडसेट में 6GB रैम दी गई है। इसमें MIL-STD 810H और IP68 जैसे सर्टिफिकेशन हैं जो इसे एक मजबूत स्मार्टफोन बनाते हैं।

Nokia XR21 को कुछ यूरोपीय देशों और ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किया गया है। ऑस्ट्रेलिया में फोन के एकमात्र 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत AUD 799 (करीब 44,700 रुपये) रखी गई है, जबकि जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और नीदरलैंड में फोन को 599 यूरो (करीब 53,300 रुपये) में पेश किया गया है। फोन केवल मिडनाइट ब्लैक कलर में आता है। 
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में, स्मार्टफोन एक मुफ्त नोकिया वायरलेस स्पीकर 2 और 33W चार्जर के साथ आएगा, जबकि यूरोपीय ग्राहकों को Nokia XR21 की हर खरीद पर Nokia Clarity ईयरबड्स मुफ्त मिलेंगे।
 

Nokia XR21 specifications

Nokia XR21 में 6.49 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन को गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन दिया गया है। गीले हाथों से भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है, ऐसा कंपनी का कहना है। । इसमें MIL-STD 810H और IP68 जैसे सर्टिफिकेशन हैं जो इसे एक टफ स्मार्टफोन बनाते हैं। डस्ट, वॉटर और शॉक प्रूफ बनाने के लिए इसमें IP69 रेटिंग भी दी गई है। फोन में Snapdragon 695 चिपसेट है जिसके साथ 6GB रैम की पेअरिंग है। 
Advertisement

कैमरा स्पेक्स देखें तो फोन में रियर साइड में 64MP का मेन कैमरा मिलता है। यह डुअल कैमरा से लैस है जिसमें सेकंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। रियर में LED फ्लैश भी है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 4,800mAh बैटरी दी गई है। जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 OS के साथ आता है। इसमें एक्स्ट्रा लाउड स्पीकर कंपनी ने दिए हैं। साथ ही 3.5mm जैक, USB-C पोर्ट, NavIC, 5G, WiFi, और Bluetooth 5.1 आदि की कनेक्टिविटी दी गई है।  
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.49 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

2400x1800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  2. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  3. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  4. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  5. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  6. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  7. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  9. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  10. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.