Nokia XR20 की तस्वीर हुई लीक, मजबूत डिज़ाइन के मिले संकेत

Nokia XR20 स्मार्टफोन की तस्वीर कुछ समय के लिए Nokia Phones Community फोरम पर लिस्ट हुई थी। इस तस्वीर में फोन का बैक पैनल देखा जा सकता है, जिस पर ब्लू कलर का बैक पैनल और कुछ पानी की बूंदे को देखा जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 जुलाई 2021 14:50 IST
ख़ास बातें
  • Nokia XR20 में मिल सकता है टेकस्चर बैक
  • नोकिया फोन डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस प्रोटेक्शन के साथ देगा दस्तक
  • नोकिया एक्सआर20 में मिल सकते हैं तीन मॉडल
Nokia XR20 स्मार्टफोन 27 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है और लॉन्च से कुछ दिन पहले ही यह नया नोकिया फोन कथित रूप से एक तस्वीर के जरिए ऑनलाइन दिखा है, जिससे फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स को देखा जा सकता है। नोकिया एक्सआर20 फोन में रग्ड डिज़ाइन दिया जा सकता है, जिसके साथ डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस मिलेगा। यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें बैक पर टेक्सचर फिनिश मिल सकती है। अटकले लगाई जा रही है कि Nokia ब्रांड लाइसेंस HMD Global नोकिया एक्सआर20 फोन को मौजूदा Nokia X20 के अपग्रेड के रूप में लॉन्च कर सकती है, जिसे अप्रैल में पेश किया गया था।

LoveNokia की रिपोर्ट के अनुसार, Nokia XR20 स्मार्टफोन की तस्वीर कुछ समय के लिए Nokia Phones Community फोरम पर लिस्ट की गई थी। इस तस्वीर में फोन का बैक पैनल देखा जा सकता है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह नोकिया एक्सआर20 फोन हो सकता है। इस फोन में ब्लू कलर का बैक पैनल देख सकते हैं, जिस पर कुछ पानी की बूंदे गिरी हुई हैं।

इस नोकिया फोन के बॉटम में स्पीकर ग्रिल देखी जा सकती है, जिसके साथ यूएसबी टाइर-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद है। इसके अलावा,

Gadgets 360 ने स्वतंत्र रूप से इस नोकिया फोन की मौजदगी को वेरिफाई नहीं किया है।

आपको बता दें, इस हफ्ते में एचएमडी ग्लोबल ने एक टीज़र तस्वीर के जरिए संकेत दिए थे कि नोकिया एक्सआर20 फोन 27 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस तस्वीर में एक फोन देखा जा सकता है, जिसके बैक पैनल पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस फोन के बैक पैनल पर लिखा था, "हमारे नए नोकिया फोन के साथ आपको कभी केस की जरूरत नहीं पड़ेगी 20.07.21।" इससे संकेत मिलते हैं कि फिनिश कंपनी अपने नए रग्ड फोन को इस तारीख पर लॉन्च कर सकती है।
Advertisement

यदि आप पुरानी रिपोर्ट्स को देखें, तो नोकिया एक्सआर20 फोन Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है। इस लिस्टिंग में स्मार्टफोन तीन अलग मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था, जो थे TA-1362, TA-1368 और TA-1371। माना जा रहा है कि मॉडल नंबर TA-1362 नोकिया एक्सआर20 से जुड़ा है, जो कि रशियन रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिससे फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी।
 

Nokia XR20 specifications (expected)

रशियन रिटेलर वेबसाइट की लिस्टिंग के अनुसार, Nokia XR20 स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल-एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ-साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। वहीं, सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। फोन की बैटरी 4,360 एमएएच की होगी और इसमें वाई-फाई, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल होगा।
Advertisement

वेबसाइट लिस्टिंग पर फोन के प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, गीकबेंच लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस होगा।

फिलहाल, Nokia XR20 की लॉन्चिंग से जुड़ी सही जानकारी का ऐलान नहीं किया गया है, माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले हफ्ते में इसका ऐलान कर सकती है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality and design
  • IP rating, MIL STD rating, wireless charging
  • High-quality display
  • Smooth software
  • Useful Emergency key
  • Bad
  • Average camera performance
  • Relatively slow charging
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia XR20 specifications, Nokia XR20, Nokia, HMD Global, HMD
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G77 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. Asus ने लॉन्च किया 10W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A27 5G की भारत में सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए ₹3 हजार का डिस्काउंट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox-E, जानें प्राइस, रेंज
  2. Bose की ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ भारत आए Skullcandy Method 360 ANC, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Pro Mini लॉन्च हो सकता है विशाल 7000mAh बैटरी के साथ, 64MP का होगा कैमरा!
  4. Digital Arrest में ₹4 हजार करोड़ से ज्यादा गंवा चुके हैं भारतीय, आप भी भूलकर न करें ये गलतियां
  5. Instagram का नया फीचर लाया प्राइवेसी पर बड़ा खतरा, AI आपकी फोटो से बना सकता है इमेज, जानें इसे कैसे रोकें
  6. Made by Google 2026: Pixel 11 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार, जानें क्या होगा 12 अगस्त के इवेंट में खास
  7. Apple के iPhone Air 2 में मिल सकते हैं डुअल रियर कैमरा
  8. Vivo T5 Lite 5G जल्द भारत में होगा 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  9. MacBook Neo खरीदने का सही मौका! प्राइस हाइक के बाद भी ₹13,500 तक की बचत, यहां मिलेगी डील
  10. WhatsApp लाया मेटा बिजनेस एजेंट, अब कंपनियों का काम करेगा AI, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.