Nokia X6 की पहली सेल और चंद सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया फोन

पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किए गए Nokia X6 की पहली सेल आयोजित हुई। नोकिया एक्स6 को इस मार्केट में JD.com, Suning.com, और Tmall.com पर उपलब्ध कराया गया था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 मई 2018 18:31 IST
ख़ास बातें
  • पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च हुआ था नोकिया एक्स6
  • हैंडसेट अपनी पहली सेल में मात्र 10 सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया
  • Nokia X6, डिस्प्ले नॉच के साथ आने वाला एचएमडी ग्लोबल का पहला हैंडसेट

Nokia X6 के ग्लोबल वेरिएंट को लेकर चर्चा गर्म

पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किए गए Nokia X6 की पहली सेल आयोजित हुई। नोकिया एक्स6 को इस मार्केट में JD.com, Suning.com, और Tmall.com पर उपलब्ध कराया गया था। यह हैंडसेट अपनी पहली सेल में मात्र 10 सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। Nokia X6 की अगली सेल 30 मई को आयोजित होने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सेल में भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। अगर इस हैंडसेट को भारत में लाया जाता है तो कुछ ऐसी ही दीवानगी देखने को मिल सकती है।

Nokia X6, डिस्प्ले नॉच के साथ आने वाला एचएमडी ग्लोबल का पहला हैंडसेट है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है और यह एआई व एचडीआर फीचर से लैस है। HMD Global ने आधिकारिक नोकिया मोबाइल चीन के वीबो अकाउंट से Nokia X6 के चंद सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक होने की जानकारी दी है। Nokiapoweruser का दावा है कि पहली सेल के लिए करीब 7 लाख लोगों ने रजिस्टर कराया था।
Advertisement
 

इस बीच Nokia X6 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने को लेकर चर्चा गर्म है। चीनी मार्केट में Nokia X6 की कीमत 1,299 चीनी युआन से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 1,499 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 18,100 रुपये) है।

Nokia X6 स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम (नैनो) नोकिया एक्स6 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल)  डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। Nokia X6 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Nokia X6 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia X6 Sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.