Nokia X5 लॉन्च, डिस्प्ले नॉच वाले इस फोन में हैं दो रियर कैमरे

अहम खासियतों की बात करें Nokia X5 में 5.86 इंच का एचडी+ 19:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले, डुअल 4जी डुअल वीओएलटीई, मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप और डिस्प्ले नॉच शामिल हैं।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 18 जुलाई 2018 13:06 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया एक्स5 में 5.86 इंच का एचडी+ 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है
  • 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है Nokia X5
  • Nokia X5 की कीमत करीब 10,000 रुपये से होती है शुरू

Nokia X5 के दो वेरिएंट हैं

उम्मीद के मुताबिक, नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने अपनी एक्स सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Nokia X5 को लॉन्च कर दिया है। नोकिया एक्स5 को अभी चीनी मार्केट में उतारा गया है। याद रहे कि कंपनी ने अपनी एक्स सीरीज़ के पहले हैंडसेट Nokia X6 को भी इसी मार्केट में मई में लॉन्च किया था। अहम खासियतों की बात करें Nokia X5 में 5.86 इंच का एचडी+ 19:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले, डुअल 4जी डुअल वीओएलटीई, मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप और डिस्प्ले नॉच शामिल हैं।
 

Nokia X5 कीमत

नोकिया एक्स5 के दो वेरिेएंट चीनी मार्केट में लॉन्च किए गए हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसका दाम 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को चीनी मार्केट में 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) में बेचा जाएगा। Nokia X5 की बिक्री चीनी मार्केट में 19 जुलाई से शुरू होगी। फिलहाल, इस हैंडसेट को भारत में लाए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
Advertisement
 

Nokia X5 स्पेसिफिकेशन

Nokia X5 में 5.86 इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और यह डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, स्टोरेज और रैम पर आधारित Nokia X5 के दो वेरिएंट हैं। एक में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है और दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। नोकिया ब्रांड के अन्य स्मार्टफोन की तरह इस फोन भी एंड्रॉयड पी अपडेट दिए जाने का वादा है।

Nokia X5 में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 80.4 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ आता है। हैंडसेट की बैटरी 3060 एमएएच की है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.51x71.98x8.096 मिलीमीटर है। हैंडसेट को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.86 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia X5
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
#ताज़ा ख़बरें
  1. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  2. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  3. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  4. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  5. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  6. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  7. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  8. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  9. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  10. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.