Nokia X की कीमत को लेकर मिली अहम जानकारी

नोकिया X के बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। हालांकि, हाल ही में चीन से जानकारी सामने आई थी कि इस हैंडसेट को 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2018 17:59 IST
ख़ास बातें
  • लिस्टिंग से नोकिया X की बिल्ड क्वालिटी और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है
  • इस हैंडसेट को 27 अप्रैल को लॉन्च किए जाने की है उम्मीद
  • Nokia X मॉडल TA-1109 और TA-1099 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करते

सांकेतिक तस्वीर

नोकिया X के बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। हालांकि, हाल ही में चीन से जानकारी सामने आई थी कि इस हैंडसेट को 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। अब Nokia X के दो मॉडल को वायरलेस अथॉरिटी चाइना कंपलसरी सर्टिफिकेशन (सीसीसी) द्वारा सर्टिफाई किया गया है। सर्टिफिकेशन इस हैंडसेट के किफायती होने की ओर इशारा करता है। लिस्टिंग से पता चला है कि Nokia X के दोनों मॉडल आम 10 वॉट चार्जर के साथ आएंगे।

सीसीसी लिस्टिंग के मुताबिक, 5V/ 2A चार्जर के साथ आने वाले Nokia X मॉडल TA-1109 और TA-1099 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करते हैं। यह एक तरह से पुराने दावों को खारिज करता है जिसमें नोकिया के इस स्मार्टफोन को मिडरेंज हैंडसेट होने की बात कही थी। दावा किया था कि एचएमडी ग्लोबल का यह हैंडसेट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। मॉडल में 4जी एलटीई सपोर्ट होने की बात सामने आई है। इस लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी Nokiamob.net द्वारा दी गई।

इस लिस्टिंग से नोकिया X की बिल्ड क्वालिटी और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। अब भरोसे के साथ कहा जा सकता है कि एचएमडी ग्लोबल का Nokia X स्मार्टफोन एक सस्ता हैंडसेट होगा। ऐसा लगता है कि सीसीसी साइट पर लिस्ट किए गए मॉडल संभवतः स्नैपड्रैगन और मीडियाटेक प्रोसेसर वाले हैं। संभव है कि यह फरवरी 2014 में लॉन्च किए गए नोकिया X का 2018 अवतार है।

पुराना Nokia X एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट का हिस्सा था। यह एंड्रॉयड 4.1 जेली बीन के साथ आता था। हैंडसेट में 4 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है और इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एस4 प्रोसेसर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia X, Nokia, Android, CCC, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  2. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  3. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  4. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.