8,200mAh बैटरी के साथ Nokia T20 Education Edition हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Nokia T20 Education Edition टैबलेट Android 11 पर काम करता है। इसमें 10.4 इंच के 2K (1,200x2,000 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसे Swiss SGS low blue light सर्टिफिकेशन प्राप्त है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 23 नवंबर 2021 11:33 IST
ख़ास बातें
  • Nokia T20 Education Edition में 10.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है
  • Unisoc T610 प्रोसेसर से लैस है नोकिया टी20 एजुकेशन एडिशन
  • नोकिया टी20 एजुकेशन एडिशन में 8,200mAh की बैटरी दी गई है
Nokia T20 Education Edition को लॉन्च कर दिया गया है। हाल ही में कंपनी ने Nokia T20 टैबलेट लॉन्च किया था, जिसके बाद अब कंपनी ने इसका नया वेरिेएंट पेश किया है जो कि खासतौर पर बच्चों की लर्निंग को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इस टैब में लर्निंग और पैरेंटल कंट्रोल को ध्यान में रखकर कई फंक्शन दिए गए हैं।

Nokia T20 Education Edition टैब की कीमत की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, इसकी सेल अगले महीने दिसंबर से शुरू की जाएगी। टैब लॉन्च की जानकारी सबसे पहले gizmochina द्वारा दी गई है।
 

Nokia T20 Education Edition specifications

टैबलेट Android 11 पर काम करता है। इसमें 10.4 इंच के 2K (1,200x2,000 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसे Swiss SGS low blue light सर्टिफिकेशन प्राप्त है। साथ ही आंखों की सुरक्षा को देखते हुए इसमें आई प्रोटेक्शन मोड, सीटिंग पोस्चर करेशन और आई एक्सरसाइज़ आदि भी प्रदान की गई है। इसके अलावा, टैबलेट ऑक्टा-कोर Unisoc T610 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

जैसे कि नाम से समझ आता है नोकिया टी20 एजुकेशन एडिशन को स्टूडेंट्स की लर्निंग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों के लिए एक साथ नौ टीचिंग एलिमेंट्री प्रदान की गई है, जिसमें किसी अन्य कोर्स को खरीदने के लिए अतिरिक्त ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती। कंपनी का कहना है कि समय-समय पर टीचिंग सप्लीमेंट कंटेंट को अपडेट किया जाएगा। यह टैब Reading textbooks, translating between multiple countries और correcting oral calculations जैसे फंक्शन से लैस है।
Advertisement

बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों के कंट्रोल को ध्यान में रखकर इस टैब में एक ऐसी सुविध दी गई है जिसमें पैरेंट्स WeChat के माध्यम से बच्चों के टैबलेट यूसेज पर नज़र रख सकते हैं। नोकिया टी20 एजुकेशन एडिशन में 8,200mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 15 वॉट के चार्जर के जरिए चार्ज किया जा सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.