मेटल बॉडी वाले नोकिया के स्मार्टफोन की तस्वीर आई सामने

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जनवरी 2016 18:30 IST
इंटरनेट पर मेटल बॉडी वाले नोकिया स्मार्टफोन की तस्वीरें सार्वजनिक हुई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी हैंडसेट को इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट-नोकिया के बीच हुई डील के तहत  फिनलैंड की यह कंपनी 31 दिसंबर 2015 तक नोकिया ब्रांड के तहत फोन नहीं बेच सकती थी। यह समयसीमा खत्म हो चुकी है।

हालांकि, नोकिया के अधिकारियों ने बताया था कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन 2016 की चौथी तिमाही से पहले नहीं लॉन्च किए जा सकते। संभव है कि दोनों कंपनियों के बीच ब्रांड के इस्तेमाल को लेकर समय सीमा को बढ़ाने पर समझौता हुआ था जिसकी घोषणा सार्वजनिक तौर पर नहीं की गई।

नोकिया के सीईओ राजीव सुरी ने पिछले साल जुलाई में पुष्टि की थी कि कंपनी  की योजना मोबाइल मार्केट में वापसी करने की है। नोकिया किसी ऐसी कंपनी के साथ समझौता करेगी जो प्रोडक्ट की मैन्यूफैक्चरिंग, सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर सपोर्ट की जिम्मेदारी उठाएगी। इसी रणनीति के तहत एन1 टैबलेट को लॉन्च किया जा चुकका है। इसके लिए कंपनी ने फॉक्सकॉन के साथ ब्रांड-लाइसेंसिंग का समझौता किया था।

अब बात नोकिया के हैंडसेट की। एक वीबो यूज़र द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में बॉक्स जैसे आकार का काले रंग का नोकिया स्मार्टफोन नज़र आ रहा है। इसमें हैंडसेट का बैक, फ्रंट और किनारे वाला हिस्सा दिख रहा है। हैंडसेट में दो एंटिना लाइन नज़र आ रहे हैं जो बैकपैनल पर टॉप और निचले हिस्से में हैं। कंपनी का लोगो बैकपैनल के केंद्र मे हैं। वॉल्यूम और पावर बटन दायीं तरफ हैं। सिम कार्ड स्लॉट और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट बायीं तरफ। फ्रंट पैनल में स्पीकर ग्रिल टॉप पर है और नोकिया का लोगो इसके नीचे। संभव है कि फोन को आईपी रेटिंग्स मिले। अफसोस की बात है कि इसके अलावा हैंडसेट के स्पेसिफेकशन और लॉन्च की तारीख के बारे में कुछ और नहीं पता है।  
Advertisement
 

एक और रोचक बात यह है कि नोकिया के हैंडसेट का डिजाइन पिछले साल लीक हुई तस्वीरों में नज़र आ रहे नोकिया सी1 के डिजाइन से मेल नहीं खाता। हालांकि, वे रेंडर इमेज थे। संभव है कि यही असली नोकिया सी1 हो। फिलहाल, किसी भी दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया सी1 5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा के साथ आएगा।  कहा जा रहा है कि यह डिवाइस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। एक और रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नोकिया सी1 हैंडसेट में इंटेल चिपसेट के साथ 2जीबी का रैम होगा।

मज़ेदार बात यह है कि नोकिया ने इस हफ्ते एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें कंपनी के विज़न के बारे में बताया गया है। इस वीडियो में हमें नोकिया के तीन फोन की झलक देखने को मिली थी। संभावना प्रबल है कि इनमें से एक नोकिया सी1 रहा हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.