हो जाइए तैयार! मोबाइल बिजनेस में वापस लौटी नोकिया

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 मई 2016 13:33 IST
फिनलैंड की मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया ने बुधवार को कहा कि कंपनी की योजना एक नई कंपनी को अपने ब्रांड का लाइसेंस देने की है। इसका मतलब है कि फिनलैंड की कंपनी नोकिया टैबलेट और हैंडसेट बिजनेस में वापसी करेगी।

दुनिया की पूर्व नंबर 1 हैंडसेट निर्माता नोकिया ने एक बयान जारी कर कहा, ''अगले 10 साल तक मोबाइल फोन और टैबलेट के निर्माण के लिए नोकिया का ब्रांड लाइसेंस एचएमडी ग्लोबल लिमिटेड को दिया जाएगा। ''

अमेरिकी कंपनी ने एक अलग बयान जारी कर कहा, इस प्रक्रिया के तहत एचएमडी ग्लोबल और इसकी ताइवानी पार्टनर, फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप की एफटीएच मोबाइल 350 मिलियन डॉलर में माइक्रोसॉफ्ट के फीचर फोन बिजनेस को खरीद लेगी। माइक्रोसॉफ्ट ने 2014 में नोकिया से इस बिजनेस को खरीदा था।  

1998 और 2011 के बीच तक नोकिया दुनिया की सबसे टॉप मोबाइल फोन निर्माता थी। लेकिन स्मार्टफोन बाजार में हुई तेजी से बढ़त में नोकिया अपनी प्रतिद्वंदी दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग से पिछड़ गई।
Advertisement

2011 में कंपनी ने विंडोज मोबाइल प्लेटफॉर्म का चुनाव किया लेकिन यहां भी कंपनी को असफलता ही हाथ लगी। नोकिया के नए प्रोडक्ट एंड्रॉयड आधारित होंगे।
Advertisement

फिनलैंड की इस कंपनी ने 2014 में करीब 7.2 बिलियन डॉलर में अपनी हैंसेट यूनिट को माइक्रोसॉफ्ट को बेच दिया था। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने स्मार्टफोन में नोकिया की जगह लूमिया नाम का इस्तेमाल किया।

माइक्रोसॉफ्ट और नोकिया के नए ब्रांडलाइसेंसिंग पार्टनर के बीच इस डील के 2016 के मिड तक पूरा होने की उम्मीद है।
Advertisement

नोकिया के मुताबिक नई फिनिश कंपनी एचएमडी ग्लोबल एक प्राइवेट वेंचर है जिसमें नोकिया की साझेदारी नहीं होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Nokia, Tablets

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.