Nokia Professional True Wireless Earphones P3600 लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

Nokia ने P3600 TWS ईयरफोन की कीमत व उपलब्धता के संबंध में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन यह कंपनी की वेबसाइट पर “coming soon” टैग के साथ लिस्ट हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में इससे जुड़ी अन्य जानकारी भी सार्वजनिक करेगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 फरवरी 2021 17:49 IST
ख़ास बातें
  • Nokia Professional True Wireless Earphones P3600 की कीमत सामने नहीं आई है
  • नोकिया प्रोफेशनल ट्रू वायरलेस ईयरफोन पी3600 में ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट दिया ग
  • चार्जिंग केस के साथ इसका वजन 63 ग्राम हो जाता है

नोकिया प्रोफेशनल ट्रू वायरलेस ईयरफोन पी3600 सिंगल कलर ऑप्शन में आते हैं

Nokia Professional True Wireless Earphones P3600 को कंपनी के ऑडियो प्रोडक्ट पोर्टफॉलियो के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। Nokia ने इस ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) के लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसे कंपनी द्वारा चुपचाप कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। नोकिया प्रोफेशनल ट्रू वायरलेस ईयरफोन पी3600 सिंगल कलर ऑप्शन में आते हैं, जिसके साथ SBC और AptX अडैप्टिव ऑडियो कोडैक सपोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा इनमें आपको 6 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी, जिसे चार्जिंग केस के साथ 24 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है। यह TWS ईयरफोन IPX4 वाटर रसिस्टेंस के साथ आते हैं।  
 

Nokia Professional True Wireless Earphones P3600 price

Nokia ने P3600 TWS ईयरफोन की कीमत व उपलब्धता के संबंध में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन यह कंपनी की वेबसाइट पर “coming soon” टैग के साथ लिस्ट हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में इससे जुड़ी अन्य जानकारी भी सार्वजनिक करेगी।
Advertisement
 

Nokia Professional True Wireless Earphones P3600 specifications, features

नोकिया प्रोफेशनल ट्रू वायरलेस ईयरफोन पी3600 में डुअल-ड्राइवर डिज़ाइन के साथ 8mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। इन फ्रीक्वैंसी रिस्पॉन्स रेंज 20 हर्ट्ज़ से 20,000 हर्ट्ज़ है और यह ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट के साथ आते हैं। इसमें HSP, HFP, AVRCP और A2DP प्रोफाइल सपोर्ट भी मौजूद है। नोकिया प्रोफेशनल ट्रू वायरलेस इयरफोन्स P3600 के साथ SBC और AptX अडैप्टिव ऑडियो फॉर्मेट सपोर्ट शामिल है।

दोनों ही ईयरबड्स में 45-45 एमएएच की बैटरी दी गई है और चार्जिंग केस की बैटरी 400 एमएएच की है। नोकिया का कहना है कि पी3600 ईयरफोन में सिंगल चार्ज पर छह घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। कंपनी के अनुसार इस ट्रू वायरलेस ईयरफोन को चार्ज होने में 2 घंटे तक का समय लगेगा। यह आईपीएक्स4 वाटर रसिस्टेंस के साथ आते हैं, जिसका भार 4.6 ग्राम है। वहीं, चार्जिंग केस के साथ इसका वजन 63 ग्राम हो जाता है।
Advertisement

नोकिया प्रोफेशनल ट्रू वायरलेस ईयरफोन पी3600 में बेहतर वॉयस कॉल के लिए क्लियर वॉयस कैप्चर टेक्नोलॉजी दी गई है और इसे सिरी और गूगल असिस्टेंस के लिए भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है। इसमें गेमिंग मोड दिया गया है, जो कि लैटेंसी को कम करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.