• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • धमाके से भी नहीं टूटेंगे! Nokia ने लॉन्‍च किए 2 रगड इं‍डस्ट्रियल फोन, जानें खूबियां

धमाके से भी नहीं टूटेंगे! Nokia ने लॉन्‍च किए 2 रगड इं‍डस्ट्रियल फोन, जानें खूबियां

Nokia Rugged Phones : इन फोन्‍स को इं‍डस्ट्रियल जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है, क्‍योंकि वहां मजबूत फोन की जरूरत होती है।

धमाके से भी नहीं टूटेंगे! Nokia ने लॉन्‍च किए 2 रगड इं‍डस्ट्रियल फोन, जानें खूबियां

Photo Credit: nokiamob.net

माइनिंग, ऑयल, गैस और केमिकल साइट्स में इन फोन्‍स को बिना किसी रुकावट के इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • नोकिया ने 2 रगड फोन किए लॉन्‍च
  • इंंडस्ट्रियल जरूरतों के हिसाब से लाया गया
  • इनके प्राइस अभी सामने नहीं आए हैं
विज्ञापन
रगड फोन्‍स की अपनी पहचान है। ड्यूरेबिलिटी की वजह से बहुत से लोग रगड फोन्‍स को पसंद करते हैं। नोकिया ने भी मजबूत डिजाइन वाले 2 इंडस्ट्रियल फोन लॉन्‍च किए हैं। इनके नाम हैं- Nokia HHRA501x और Nokia IS540.1. इन फोन्‍स को इं‍डस्ट्रियल जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है, क्‍योंकि वहां मजबूत फोन की जरूरत होती है। फोन्‍स की डिलिवरी के लिए नोकिया ने जर्मन कंपनी i.safe MOBILE Gmbh के साथ पार्टनरशिप की है। रिपोर्ट के अनुसार, माइनिंग, ऑयल, गैस और केमिकल साइट्स में इन फोन्‍स को बिना किसी रुकावट के इस्‍तेमाल किया जा सकता है। 

nokiamob की रिपोर्ट में बताया गया है कि Nokia HHRA501x और Nokia IS540.1 को ऐसे एरिया में भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है, जहां विस्‍फोट होने की संभावना रहती है। कंपनी ने इन्‍हें सख्‍त टेस्टिंग से गुजारा है और जरूरत के सभी फ्रीक्‍वेंसी बैंड्स से पैक किया है, जो मुश्किल हालात में कनेक्टिविटी में मदद करते हैं। 

बात करें फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस की तो Nokia IS540.1 में 6 इंच की स्‍क्रीन दी गई है। उस पर गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 का प्रोटेक्‍शन है। फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया है। प्रोसेसर भी दमदार बताया जाता है। Nokia IS540.1 में 48 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा ऑटोफोकस के साथ दिया गया है, जबकि फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलता है।

फोन में 4400 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी है, जिसे चेंज किया जा सकता है। इन स्‍मार्टफोन्‍स के बाकी फीचर्स अभी सामने नहीं आए हैं। इन फोन्‍स की कीमत और उपलब्‍धता पर भी अभी इन्‍फर्मेशन मिलना बाकी है। क्‍या ये भारत में लॉन्‍च किए जाएंगे या इम्‍पोर्ट के जरिए खरीदे जा सकेंगे, आने वाले दिनों में इस बारे में और जानकारी मिलने की उम्‍मीद है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »