• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 4500mAh बैटरी, 6GB रैम वाला Nokia G60 5G फोन भारत में पेश, फ्री मिल रहा है 3 हजार से अधिक का ईयरबड्स!

50MP कैमरा, 4500mAh बैटरी, 6GB रैम वाला Nokia G60 5G फोन भारत में पेश, फ्री मिल रहा है 3 हजार से अधिक का ईयरबड्स!

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Nokia G60 में 6.58 इंच की FullHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है।

50MP कैमरा, 4500mAh बैटरी, 6GB रैम वाला Nokia G60 5G फोन भारत में पेश, फ्री मिल रहा है 3 हजार से अधिक का ईयरबड्स!

Nokia G60 में 6.58 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Nokia ने बीते हफ्ते Nokia G60 की लॉन्च का ऐलान किया था।
  • कीमत की बात की जाए तो Nokia G60 की कीमत 29,999 रुपये है।
  • Nokia G60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर जानकारी इस प्रकार है।
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nokia ने बीते हफ्ते Nokia G60 की लॉन्च का ऐलान किया था और अब कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी जारी कर दी है। Nokia G60 सिर्फ सिंगल 6GB/128GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा और साथ ही साथ ब्लैक और आइस जैसे दो कलर ऑप्शन मिलेंगे। यहां हम आपको Nokia G60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Nokia G60 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Nokia G60 की कीमत 29,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो इसे लीडिंग रिटेल आउटलेट्स और नोकिया की ऑफिशियल वेबसाइट से 7 नवंबर तक प्री-बुक किया जा सकता है। वहीं यह 8 नवंबर से बिक्री के लिए Nokia.com और ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगा। Nokia इसके अलावा Nokia G60 के साथ फ्री में Nokia Power Earbuds Lite की भी पेशकश कर रही है, जिनकी कीमत 3,599 रुपये है। यह फायदा सिर्फ लिमिटेड ऑफर के तहत ही मिल रहा है।
 

Nokia G60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Nokia G60 में 6.58 इंच की FullHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 50MP का पहला कैमरा, 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर की बात करें तो G60 में Snapdragon 695 SoC दिया गया है। बैटरी के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि USB-C पोर्ट के जरिए 20W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर यह Android 12 पर काम करता है। कंपनी इसके साथ तीन साल तक मासिक सिक्योरिटी अपडेट्स प्रदान करेगी।

इसके अलावा Nokia इस फोन के साथ आमतौर पर मिलने वाली 1 साल की वारंटी के बजाय दो साल की वारंटी प्रदान कर रही है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G कनेक्टिविटी, IP52 रेटिंग और बायोमैट्रिक के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है। Nokia G60 को सितंबर में X30 के साथ पेश किया गया था, लेकिन यह साफ नहीं है कि Nokia भारत में X30 को कब लॉन्च करेगा। फिलहाल X30 के बारे में अधिक जानकारी के लिए इंतजार किया जा रहा है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1800x2048 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »