• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लॉन्च से पहले हुआ Nokia G42 की कीमत का खुलासा, यहां जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस

लॉन्च से पहले हुआ Nokia G42 की कीमत का खुलासा, यहां जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस

Nokia G42 में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा।

लॉन्च से पहले हुआ Nokia G42 की कीमत का खुलासा, यहां जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Nokia

Nokia G42 में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाएगी

ख़ास बातें
  • Nokia G42 में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा।
  • Nokia G42 में Snapdragon 480 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है।
  • Nokia G42 में 20W फास्ट चार्जिंग वाली 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
विज्ञापन
Nokia भारत में 11 सितंबर को Nokia G42 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन इस साल जून में ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था। ऐसी उम्मीद है कि भारतीय वेरिएंट भी इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। नोकिया ने फिलहाल नोकिया जी42 की कीमत का खुलासा कर दिया है। यहां हम आपको अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

 


भारत में Nokia G42 की कीमत


Nokia ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोल आयोजित किया था जिसमें यूजर्स से Nokia G42 की कीमत का अनुमान लगाने के लिए कहा गया। यूजर्स को दो ऑप्शन 16,xxx रुपये और 18,xxx रुपये में से वोट करना था। इससे पता चलता है कि आगामी स्मार्टफोन की कीमत 18,000 रुपये से कम हो सकती है। पोल के अनुसार, अधिकतर यूजर्स ने पहले ऑप्शन के लिए वोट किया जो कि दूसरे ऑप्शन से बड़े अंतर से आगे है। 


Nokia G42 के स्पेसिफिकेशंस


Nokia G42 ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। प्रोसेसर की बात करें तो Nokia G42 में 5G सपोर्ट के साथ Snapdragon 480 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है। स्टोरेज के मामले में इस फोन में 4GB और 6GB रैम का ऑप्शन होगा, जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 11GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस फोन में 128GB स्टोरेज दी जाएगी। 

यह OZO-बेस्ड लाउडस्पीकर से लैस होगा। डिजाइन की बात करें तो स्मार्टफोन में पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल और पावर बटन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। आगामी स्मार्टफोन 2 साल के ओएस अपडेट और 2 साल के सिक्योरिटी पैच का सपोर्ट करेगा। Nokia G42 में 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह स्मार्टफोन पर्पल और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन720x1612 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »