Nokia G42 5G होगा 6GB RAM के साथ लॉन्च, यहां आया नजर

Nokia G42 में 6GB RAM के साथ 128GB बिल्ट-इन स्टोरेज वेरिएंट भी होगा। फोन में दी गई डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1612 x 720 पिक्सल हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जून 2023 10:03 IST
ख़ास बातें
  • HMD Global जी-सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Nokia G42 5G लेकर आने वाली है।
  • Nokia G42 का सिंगल-कोर टेस्ट में 738 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1718 स्कोर है
  • Nokia G42 में 6GB RAM के साथ 128GB बिल्ट-इन स्टोरेज वेरिएंट भी होगा।

Nokia G21 में 6.5 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Nokia

HMD Global जल्द ही जी-सीरीज के तहत नया किफायती स्मार्टफोन Nokia G42 5G लेकर आने वाली है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में Geekbench वेबसाइट पर देखा गया है, जिसमें एंड्रॉयड 13 के साथ Qualcomm प्रोसेसर दिया जाएगा। इस महीने नोकिया यूएस में रग्ड XR21 समेत कई स्मार्टफोन पेश कर चुकी है। यहां हम आपको नोकिया जी42 5जी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nokia G42 5G जल्द होगा लॉन्च


Nokia G42 हाल ही में गीकबैंच पर नजर आया है, जहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट पर क्वाड कोर Qualcomm प्रोसेसर के साथ 1.90GHz बेस फ्रीक्वेंसी के साथ लिस्ट किया गया था। 2.21 Ghz पर क्लॉक किए गए 2 कोर का एक फास्ट क्लस्टर भी है। हालांकि, इस प्रोसेसर का सही नाम नहीं पता है, यह एक लोअर मिड-रेंज SoC हो सकता है।

Nokia G42 ने सिंगल-कोर टेस्ट में 738 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1718 स्कोर किया है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन में कम से कम 4GB RAM दी गई है और यह एंड्रॉइड 13 सॉफ्टवेयर पर काम करता है। वर्तमान लिस्टिंग से यह सब जानकारी मिली है।

पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Nokia G42 में 6GB RAM के साथ 128GB बिल्ट-इन स्टोरेज वेरिएंट भी होगा। फोन में दी गई डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1612 x 720 पिक्सल हो सकता है। यह फोन पर्पल और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स के बारे में अभी जानकारी नहीं, लेकिन आने वाले दिनों में ज्यादा जानकारी मिल सकती है।

आपको बता दें कि Nokia ने हाल ही में अमेरिका में MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, IP68-रेटेड वॉटरप्रूफिंग और IP69K-सर्टिफिकेशन डस्ट रेजिस्टेंस के साथ रग्ड XR21 स्मार्टफोन पेश किया था। Nokia  XR21 में Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है जो कि 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.49 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

2400x1800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  3. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  4. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon सेल में 16 हजार सस्ते खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO Z11 Lite जैसे लेटेस्ट फोन, आई धमाका डील्स
  2. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  4. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  5. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  6. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  7. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  8. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  10. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.