Nokia G42 5G स्‍मार्टफोन 6GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च, घर पर कर सकेंगे रिपेयर, जानें प्राइस

Nokia G42 5G : कंपनी ने iFixit से सहयोग किया है, जो फोन रिपेयर करने में यूजर को गाइड करेगी और जरूरी पार्ट्स मुहैया कराएगी।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 जून 2023 19:28 IST
ख़ास बातें
  • फोन में क्‍वॉलकॉम का 5G प्रोसेसर दिया गया है
  • यह दो रंग ऑप्‍शंस व दो स्टोरेज कॉन्फि‍गरेशन में आता है
  • भारत में यह फोन जुलाई से सितंबर के बीच आएगा

भारत में यह स्‍मार्टफोन इस साल की तीसरी तिमाही में आएगा।

Photo Credit: Nokia

HMD ग्‍लोबल ने Nokia G42 5G स्‍मार्टफोन का ग्‍लोबल लॉन्‍च किया है। यह नोकिया का पहला 5जी फोन है,  जिसकी बैटरी, डिस्‍प्‍ले और चार्जिंग पोर्ट को यूजर खुद रिपेयर कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने iFixit से सहयोग किया है, जो फोन रिपेयर करने में यूजर को गाइड करेगी और जरूरी पार्ट्स मुहैया कराएगी। भारत में यह स्‍मार्टफोन इस साल की तीसरी तिमाही में आएगा। फोन में क्‍वॉलकॉम का 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह दो रंग ऑप्‍शंस व दो स्टोरेज कॉन्फि‍गरेशन में आता है। एचएमडी ग्लोबल का दावा है कि नोकिया G42 5जी स्‍मार्टफोन एक टिकाऊ व किफायती डिवाइस है। फोन में 6 जीबी तक रैम, 50 मेगापिक्‍सल का कैमरा और 5 हजार एमएएच बैटरी की खूबियां दी गई हैं। 
 

Nokia G42 5G की कीमत, उपलब्धता

फोन को ‘सो ग्रे' और ‘सो पर्पल' कलर्स में लाया गया है। यह दो स्टोरेज कॉन्फि‍गरेशन में आता है। 6GB + 128GB मॉडल के दाम 199 यूरो (लगभग 20,800 रुपये) हैं। भारत में इस फोन को जुलाई से सितंबर के बीच पेश किया जाएगा। 
Advertisement
 

Nokia G42 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

इस फोन में 6.56 इंच का HD+ (1612 x 720 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है। डिस्‍प्‍ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। पीक ब्राइटनैस 560 निट्स तक है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करने वाला यह फोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर काम करता है। 

Nokia G42 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें 6GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है। वर्चुअल रैम फीचर भी है और एसडी कार्ड के जरिए स्‍टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले Nokia G42 5G में f/1.8 के अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। साथ में 2-2 मेगापिक्‍सल डेप्‍थ और मैक्रो सेंसर हैं। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है, जिसे वॉटरड्रॉप नॉच में फ‍िट किया गया है। 

इसकी 5000 एमएएच की बैटरी 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फिंगरप्रिंट सेंसर साइड-माउंटेड है साथ में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। IP52 रेटिंग इस डिवाइस को मिली है। इसका मतलब है कि फोन पानी और धूल से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचा रहता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में 4जी, 5जी, वाई-फाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ वी5.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट है। 
Advertisement

कंपनी 3 साल तक हर महीन सिक्‍योरिटी अपडेट और 2 साल तक ओएस अपडेट देने का वादा कर रही है। फोन का वजन 193.8 ग्राम है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.