48MP कैमरा वाला Nokia G20 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Nokia G20 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। यह फोन ग्लेशियर और नाइट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 5 जुलाई 2021 18:29 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G20 में मौजूद है सिंगल 4 जीबी रैम
  • नोकिया जी20 में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • फोन की प्री-बुकिंग 7 जुलाई से शुरू होगी

ग्लेशियर और नाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा Nokia G20 फोन

Nokia G20 स्मार्टफोन को भारत में लेटेस्ट बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन के तौर पर ब्रांड लाइसेंस HMD Global द्वारा लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन और सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता है। नोकिया जी20 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए नॉच डिज़ाइन मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर पैटर्न दिया गया है और यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। कंपनी का कहना है कि यह फोन सिंगल चार्ज पर तीन दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें, हाल ही में इस फोन का बैनर Amazon India पर स्पॉट किया गया था, जिसके जरिए खुलासा हुआ था कि फोन की प्री-बुकिंग भारत में 7 जुलाई से शुरू होगी।
 

Nokia G20 price in India

Nokia G20 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। यह फोन ग्लेशियर और नाइट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है। इस फोन को आप Amazon India और Nokia India के ऑनलाइन स्टोर्स के  जरिए खरीद सकते हैं। फोन की प्री-बुकिंग अमेज़न और नोकिया वेबसाइट पर 7 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।
Advertisement
 

Nokia G20 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया जी20 एंड्रॉयड 11 पर चलता है और कंपनी ने इसके लिए दो साल तक अपडेट प्रदान करने का वादा किया है। इस फोन में 6.5 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G35 प्रोसेसर से लैस है जिसके साथ 4GB तक रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

नोकिया जी20 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, 4जी, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर (जी-सेंसर) और जायरोस्कोप शामिल हैं। फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। Nokia G20 फोन में 5,050mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164.9x76.0x9.2mm और वजन 197 ग्राम है। यह फोन IPX2 बिल्ड और गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks
  • Guaranteed Android updates
  • Minimal bloatware
  • Good battery life
  • Bad
  • Below-average display
  • UI is sluggish
  • Very slow charging
  • Weak cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.