5000mAh बैटरी, 3 बैक कैमरा के साथ सस्ता Nokia G11 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 फरवरी 2022 10:20 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G11 में 5000एमएएच बैटरी है जिसके साथ 18 वाट फास्ट चार्जिंग फीचर है।
  • फोन एंड्रॉयड 11 पर ऑपरेट करता है।
  • नोकिया जी11 फोन 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

नोकिया के इस लेटेस्ट फोन में 5000एमएएच बैटरी है।

Nokia ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Nokia G11 लॉन्च किया है। यह फोन कंपनी ने Nokia G10 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया है। फोन का खास फीचर इसकी बैटरी लाइफ है जिसके बारे में कहा गया है कि यह 3 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। नोकिया जी11 में ट्रिपल कैमरा सेटअप है और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। डिस्प्ले में वाटर ड्रॉप स्टाइल नॉच है। यह दो कलर वेरिएंट्स में आता है। फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। 
 

Nokia G11 price, availability

Nokiamob.net के अनुसार, Nokia G11 का प्राइस 499 दिरहम (लगभग 10,200 रुपये) है जिसमें इसका 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। यह फोन चारकोल और आईस कलर वेरिएट्ंस में आता है। मार्च से इसे UAE और UK में खरीदा जा सकेगा। कंपनी की ओर से अभी तक Nokia G11 के भारत में लॉन्च होने की कोई कन्फर्मेशन नहीं दी गई है। इससे पहले आए Nokia G10 को पश्चिमी देशों में अप्रैल 2021 में लॉन्च किया गया था जबकि भारत में नोकिया जी10 को सितंबर 2021 में 12,149 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। 
 

Nokia G11 specifications

नोकिया जी11 में 6.5 इंच की एचडीप्लस स्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1,600 पिक्सल है। रिफ्रेश रेट 90Hz है और टच सैम्पलिंग रेट 180Hz है। फोन एंड्रॉयड 11 पर ऑपरेट करता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में Unisoc T606 दिया गया है। फोन के डिस्प्ले और प्रोसेसर Nokia G21 से मेल खाते हैं जो कि कंपनी ने नोकिया जी11 के साथ ही लॉन्च किया है। लेकिन नोकिया जी21 में 4 जीबी रैम मिलती है जबकि जी11 में 3 जीबी रैम दी गई है। 

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। साथ में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
Advertisement

स्टोरेज कैपिसिटी देखें तो नोकिया जी11 फोन 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट है। इसमें FM रेडियो भी दिया गया है। बैटरी चार्जिंग यूएसबी टाइप-सी के जरिए होती है। फोन में एक्सिलरोमीटर, एम्बियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए साइडमाउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। 

नोकिया के इस लेटेस्ट फोन में 5000एमएएच बैटरी है जिसके साथ 18 वाट फास्ट चार्जिंग फीचर है। फोन के बॉक्स में 10 वाट का चार्जर मिलता है। फोन के डायमेंशन 164.6x75.9x8.5mm और वजन 189 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी606

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.