नोकिया का फ्लैगशिप स्मार्टफोन जून में होगा लॉन्च: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मार्च 2017 13:28 IST
नोकिया ने एमडब्ल्यूसी 2017 बार्सिलोना में नोकिया 3 और नोकिया 5 स्मार्टफोन लॉन्च कर सबका ध्यान अपनी ओर ख़ीचा। हालांकि, कंपनी ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में कोई घोषणा नहीं की जिससे कई ग्राहकों को निराशा हुई। अब एक नई ख़बर से पता चला है कि कंपनी जून में स्नैपड्रैगन 825 प्रोसेसर वाला एक फ्लैगशिप नोकिया डिवाइस जारी करेगी। यह फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

चीनी वेबसाइट मायड्राइवर्स की नई रिपोर्ट के अनुसार, नोकियाय फ्लैगशिप स्मार्टफोन दो मेमोरी और 4 जीबी रैम व 6 जीबी रैम वेरिएंट में उपलब्ध होगा। पॉकेटनाउ की रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। इस फोन के यूनिबॉड मेटल डिज़ाइन के साथ आने की उम्मीद है। अभी इसके डिस्प्ले साइज़ का पता नहीं चला है, हालांकि फोन के दो स्क्रीन साइज़ में आने का खुलासा हुआ है।

बात करें कैमरे की तो रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया फ्लैगशिप डिवाइस में 'कम से कम' 23 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप होगा। गौर करने वाली बात है कि, दोनों वेरिएंट में से एक के डुअल कैमरा सेटअप के साथ आने की ख़बरें हैं।

फ्लैगशिप स्मार्टफोन के छोटे साइज़ वाले वेरिएंट की कीमत 4,000 चीनी युआन (रीब 38,600 रुपये) जबकि बड़े साइज़ वाले वेरिएंट की कीमत 4,500 चीनी युआन (करीब 43,500 रुपये) हो सकती है। गौर करने वाली बात है, चर्चित फ्लैगिप डिवाइस में कार्ल ज़ेसिस या प्योर व्यू ब्रांडिंग नहीं होने की उम्मीद है। क्योंकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि कंपनी कार्ल ज़ेसिस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं करेगी।
Advertisement

अभी ये जानकारी सिर्फ ख़बरों पर आधारित है। हमारी पाठकों को सलाह है कि इन पर पूरी तरह से भरोसा ना करें और आधिकारिक जानकारी व स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चलने तक इंतज़ार करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.