नोकिया ई1 एंड्रॉयड फोन के स्पेसिफिकेशन लीक, प्रोसेसर का हुआ खुलासा

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 10 जनवरी 2017 11:46 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया ई1 में हो सकता है 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
  • इसमें क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर होने का खुलासा हुआ है
  • फोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
एचएमडी ग्लोबल ने रविवार को नोकिया ब्रांड का एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 6 लॉन्च करके सबको चौंका दिया। वैसे, खबर तो पहले से ही थी कि नोकिया 2017 में स्मार्टफोन बिजनेस में वापसी करेगी। लेकिन यह सबकुछ इतनी जल्दी होगा, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

नोकिया 6 को चीन के लिए लॉन्च किया गया है। यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।

दूसरी तरफ, एक एंट्री-लेवल नोकिया स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारियां सामने आई हैं। इस स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीरें और डिज़ाइन स्केच कुछ दिन पहले लीक हुए थे। जानकारी मिली है कि कथित ई1 बजट स्मार्टफोन में 720x1280 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला 5.2 या 5.3 इंच का डिस्प्ले होगा। ऐसा दावा नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट में किया गया है।

नोकिया ई1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा पर चलेगा। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और एड्रेनो 308 जीपीयू होगा।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो नोकिया ई1 में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। इसे एचएमडी ग्लोबल द्वारा मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia E1, Nokia E1 Specifications, Nokia E1 Features
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.