Nokia 8.2 5G, Nokia 5.2 और Nokia 1.3 की कीमतें व स्पेसिफिकेशन लीक, MWC 2020 में हो सकते हैं लॉन्च

HMD Global अगले महीने एमडब्ल्यूसी 2020 में कई Nokia ब्रांडेड स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा कंपनी अपनी ऑरिजनल सीरीज फोन को भी अब MWC 2020 में ही लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 जनवरी 2020 12:27 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 'ऑरिजनल' सीरीज फोन भी MWC 2020 में लॉन्च हो सकता है
  • नोकिया 1.3 कंपनी का एंट्री-लेवल फोन होगा
  • नोकिया 9.2 को एचएमडी ग्लोबल साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है

Nokia 9.2 को भी कंपनी इस साल की शुरुआत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है


Nokia 8.2 5G, Nokia 5.2 और Nokia 1.3 अगले महीने बार्सिलोना में होने वाले MWC 2020 में पेश किए जा सकते हैं। इन तीन नोकिया फोन के अलावा खबर है कि HMD Global नोकिया ‘ऑरिजनल' सीरीज फोन को भी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च कर सकती है। पहले कंपनी ने इस फोन के 25 जनवरी को लॉन्च होने की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में नोकिया ने चीन में चल रहे कोरोनावायकस केस के चलते इसके लॉन्च को टाल दिया था। फिलहाल इस सीरीज के फोन के नाम और स्पेसिफिकेशन की जानकारी से पर्दा नहीं उठा है।
Advertisement

NokiaMob.net की रिपोर्ट के मुताबिक, एचएमडी ग्लोबल अगले महीने एमडब्ल्यूसी 2020 में अपने कई स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा कंपनी अपनी ऑरिजनल सीरीज फोन को भी अब MWC 2020 में ही लॉन्च करेगी।
 

Nokia 8.2 5G price, specifications (rumoured)

नोकिया 8.2 5जी फोन 459 यूरो (लगभग 36,000 रुपये) कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की ग्लोबल कीमत को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। खबर है कि Nokia 8.2 5G में पीओएलईडी या एलसीडी पैनल और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट होगा। यह चिपसेट 5जी सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होने का दावा भी किया जा रहा है। यह खबर भी है कि नोकिया फोन का एक लिमिटेड एडिशन होगा, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी/ 256 जीबी स्टोरेज के विकल्प होंगे।
Advertisement

नोकिया 8.2 5जी में 32-मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा शामिल किया जा सकता है। इसका सेटअप मौजूदा नोकिया 7.2 जैसा हो सकता है। इस फोन में 3,500 एमएएच बैटरी और 3.5 एमएम हैडफोन जैक भी शामिल होगा। इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।
 

Nokia 5.2 price, specifications (rumoured)

नोकिया 5.2 के बारे में चल रही खबरों की बात करें तो इस फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट होने की जानकारी मिली है। यह स्मार्टफोन 169 यूरो (लगभग 13,300 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है।
Advertisement

Nokia 5.2 में नोकिया 6.2 से मेल खाता कैमरा सेटअप शामिल होने की खबर है। इसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8-मेगापिक्सल का सेकंड्री कैमरा सेंसर शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसमें 6.2-इंच का एलसीडी पैनल दिया जा सकता है।

नोकिया  5.2 में स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट शामिल होने का दावा किया गया है। खबर है कि इसमें 3,500 एमएएच क्षमता की बैटरी दी जाएगी। इसमें नोटिफिकेशन लाइट भी होगी और यह कई रंगों के विकल्प में पेश किया जा सकता है।
Advertisement
 

Nokia 1.3 specifications (rumoured)

नोकिया 1.3 कंपनी का बेसिक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा। यह फोन 79 यूरो (लगभग 6,200 रुपये) कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज होने की खबर है। फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसमें 3डी नैनो टेक्सचर वाला बैक कवर होगा और लगभग 6-इंच की डिस्प्ले होगी। खबर है कि नोकिया 1.3 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और मीडियाटेक का चिपसेट शामिल होगा।

बता दें कि एचएमडी ग्लोबल ने एमडब्ल्यूसी 2020 में पेश की जाने वाली डिवाइसों की फिलहाल जानकारी साझा नहीं की है। इस हफ्ते की शुरुआत में खबर आई थी कि HMD Global अपने फ्लैगशिप Nokia 9.2 को भी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। अफवाह है कि यह फोन बेहतरीन कैमरा सेटअप के साथ इस साल की शुरुआत में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.