6,000mAh बैटरी से लैस होगा Nokia C30, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन लीक!

नोकिया सी30 स्मार्टफोन रशियन रिटेलर साइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे संकेत मिलता है कि यह फोन एंड्रॉयड 11 पर चलेगा। इस फोन में 6.82 इंच Full HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 होगा।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 12 जुलाई 2021 13:41 IST
ख़ास बातें
  • Nokia C30 में मिल सकता है 3GB रैम
  • नोकिया सी30 में मिल सकता है सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल
  • स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है

फोन में 6.82 इंच Full HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले मिल सकता है

Nokia C30 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन और कलर ऑप्शन कथित रूप से लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक रेंडर्स में फोन का फ्रंट और बैक पैनल डिज़ाइन देखने को मिला है। इसके साथ फोन में दो कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैं। रशियन रिटेलर लिस्टिंग से आगामी नोकिया सी30 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। बता दें, हाल ही में यह फोन US Federal Communications Commission (FCC) पर लिस्ट हुआ था, जिससे इस फोन के तुरंत लॉन्च होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। हालांकि, नोकिया ब्रांड लाइसेंस HMD Global ने फिलहाल नोकिया सी30 स्मार्टफोन से संबंधित जानकारी साझा नहीं की है।

Nokia C30 की तस्वीरों को Nokiapoweruer द्वारा लीक किया गया है। लीक रेंडर्स में यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है, वो हैं ग्रीन और व्हाइट। इसके अलावा, फोन के बैक पैनल पर कैमरा सेटअप के लिए सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल स्थित है, जिसके बगल में ही फ्लैश को जगह दी गई है। कैमरा मॉड्यूल के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। साथ ही बैक पैनल के बीचो-बीच नोकिया ब्रांडिंग मौजूद है। फ्रंट  की बात करें, तो फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया जा सकता है।
 

Nokia C30 specifications

नोकिया सी30 स्मार्टफोन रशियन रिटेलर साइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे संकेत मिलता है कि यह फोन एंड्रॉयड 11 पर चलेगा। इस फोन में 6.82 इंच Full HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 होगा। इसके अलावा, यह फोन अज्ञात hexa-core 1.60 GHz प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 3GB तक रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की होगी।

फोटोग्राफी के लिए नोकिया सी30 स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है और सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगाापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल होगा। फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। फोन का डायमेंशन 169.9x77.8x8.8mm और वजन 191 ग्राम होगा।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया नोकिया सी30 स्मार्टफोन कथित रूप से पिछले महीने यूएस एफसीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है। लिस्टिंग से संकेत मिले थे कि इस फोन का मॉडल नंबर TA-1357 होगा और यह 5,850mAh बैटरी के साथ आएगा। साथ ही इसका डायमेंशन 177.7x79.1mm होगा।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

1.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia C30, Nokia C30 Specifications, HMD Global, Android 11
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.