Nokia C22 का 11 मई को भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Nokia C22 की बैटरी 5,000 mAh की है और इसके सिंगल चार्ज में तीन दिन चलने का दावा किया गया है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मई 2023 11:59 IST
ख़ास बातें
  • Nokia C22 की बैटरी 5,000 mAh की है
  • भारत में इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी गई है
  • इसमें ऑक्टाकोर Unisoc SC9863A SoC और 2 GB का RAM है

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच LCD स्क्रीन और डुअल रियर कैमरा यूनिट है

स्मार्टफोन की बजट कैटेगरी में Nokia का C22 लॉन्च होने जा रहा है। नोकिया की C सीरीज के इस हैंडसेट को फरवरी में Nokia C32 के साथ यूरोप के कुछ मार्केट्स में लॉन्च किया गया था। Nokia C22 में 6.5 इंच LCD स्क्रीन और डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। 

Nokia C22 की बैटरी 5,000 mAh की है और इसके सिंगल चार्ज में तीन दिन चलने का दावा किया गया है। नोकिया ने एक ट्वीट के जरिए इस स्मार्टफोन को 11 मई को लॉन्च करने की घोषणा की है। हालांकि, भारत में इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी गई है। यूरोप में इसे 109 यूरो (लगभग 9,500 रुपये) के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। इसे चारकोल, पर्पल और सैंड कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

Nokia C22 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन के यूरोप में लॉन्च किए गए वेरिएंट के समान स्पेसिफिकेशंस हो सकते हैं। डुअल सिम (नैनो) वाला Nokia C22 एंड्रॉयड 13 (Go एडिशन) पर चलता है। इसमें 6.5 इंच HD+ (720x1,600) LCD डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टाकोर Unisoc SC9863A SoC और 2 GB का RAM है। इसमें RAM को बिना इस्तेमाल की गई स्टोरेज से वर्चुअल तौर पर बढ़ाया जा सकता है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेंसर और एक मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इसकी 64 GB की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोSD कार्ड स्लॉट के जरिए 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस महीने की शुरुआत में  कंपनी ने Nokia 105 और Nokia 110 के नए वर्जन के साथ Nokia 106 रग्ड फीचर फोन मार्केट में पेश किया था। Nokia 105 में वायरलेस FM रेडियो, एक टॉर्च और नॉर्मल कॉल मेन्यू दिया गया है। Nokia 106 में एक MP3 प्लेयर, एक स्नेक गेम और एक फ्लैशलाइट है। इसमें 22 दिनों तक का स्टैंडबाय और 12 घंटे कॉलिंग का ऑप्शन मिलता है। Nokia 106 में एक माइक्रोएसडी के जरिए स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है और  म्यूजिक लवर्स गाने सुन सकते हैं। Nokia 106 को रेड, सियान और ब्लैक जैसे तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.