Android 11 (Go Edition) के साथ Nokia C01 Plus लॉन्च, जानें कीमत

Nokia C01 Plus की कीमत RUB 6,490 (लगभग 6,600 रुपये) है, जिसमें फोन का 1 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन की प्री-बुकिंग रूस में शुरू कर दी गई है, यह फोन ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन में आता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 जून 2021 14:28 IST
ख़ास बातें
  • Nokia C01 Plus में 16 जीबी स्टोरेज मौजूद है
  • नोकिया सी01 प्लस 3,000mAh की बैटरी मौजूद है
  • ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है यह फोन
Nokia C01 Plus फोन को नोकिया ब्रांड लाइसेंस HMD Global के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Nokia C1 Plus जैसा है, जो कि पिछले साल लॉन्च किया गया था। हालांकि, नए फोन में स्पेसिफिकेशन अलग हैं। नोकिया सी01 प्लस फोन Android 11 (Go edition) के साथ आता है और इसमें स्प्लैश-फ्रूफ केसिंग फीचर की गई है। साथ ही इस फोन में सेल्फी कैमरा के साथ फ्लैश भी दिया गया है, जिसका उद्देश्य युवा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करना है। नोकिया सी01 प्लस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात  करें, तो इसमें 18:9 डिस्प्ले, 16 जीबी स्टोरेज और 3,000 एमएएच तक की बैटरी मौजूद है।
 

Nokia C01 Plus price, availability

Nokia C01 Plus की कीमत RUB 6,490 (लगभग 6,600 रुपये) है, जिसमें फोन का 1 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन की प्री-बुकिंग रूस में शुरू कर दी गई है, यह फोन ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन में आता है। हालांकि, कंपनी ने फोन की अंतरराष्ट्रीय कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
Advertisement
 

Nokia C01 Plus specifications

डुअल सिम (नैनो) नोकिया सी01 प्लस एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर चलता है। फोन में 5.45-इंच एचडी+ (720x1,440 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 18:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863a प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 1 जीबी रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जो कि 5 मेगापिक्सल का है। जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए भी फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। दोनों ही कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं।

नोकिया सी01 प्लस फोन में 16 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं।
Advertisement

नोकिया सी01 प्लस में 3,000mAh बैटरी शामिल है, जिसके साथ 5 वॉट चार्जिंग क्षमता शामिल है। फोन का डायमेंशन 148x71.8x9.3mm और भार 157 ग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.