• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • नोकिया 9 में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 'बेस्ट' कैमरा होने की जानकारी लीक

नोकिया 9 में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 'बेस्ट' कैमरा होने की जानकारी लीक

पिछले महीने टेक्नॉलजी के 'महाकुंभ' एमडब्ल्यूसी 2018 में नोकिया ने एक के बाद एक फोन लॉन्च किए। अब ऐसा लग रहा है कि नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल की झोली में कुछ और बाकी है।

नोकिया 9 में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 'बेस्ट' कैमरा होने की जानकारी लीक

नोकिया 9 (File Image)

ख़ास बातें
  • एमडब्ल्यूसी 2018 में खाली नहीं हुई नोकिया की झोली, लाएगी और फोन
  • नोकिया 9, स्मार्टफोन बाज़ार में दस्तक दे सकता है
  • नोकिया 9 के स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होने की चर्चा
विज्ञापन
पिछले महीने टेक्नॉलजी के 'महाकुंभ' एमडब्ल्यूसी 2018 में नोकिया ने एक के बाद एक फोन लॉन्च किए। अब ऐसा लग रहा है कि नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल की झोली में कुछ और बाकी है। खबर है कि नोकिया 9, स्मार्टफोन इसी साल सितंबर के आस-पास बाज़ार में दस्तक दे सकता है। दरअसल, नोकियापावरयूज़र की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नोकिया 9 स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होकर इस साल लॉन्च होगा। पहले कहा जा रहा था कि नोकिया 8 प्रो ही पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर आएगा।

लीक हुई जानकारी में कहा गया है कि नोकिया 9 'अपनी रेंज में सबसे बेहतरीन' कैमरे से लैस होगा। कहा गया है कि नोकिया 9, नोकिया 8 प्रो से कहीं बेहतर और नए कैमरे के साथ आ रहा है। नोकिया 8 प्रो में 5 कैमरे होने की भी चर्चा है।

नोकिया 9 को लेकर अफवाह है कि हैंडसेट के डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसमें 5.7 इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है। कहा गया है कि डिस्प्ले नोकिया 8 प्रो से ज्यादा बड़ा होगा और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस होगा। यह भी कहा जा रहा है कि यह नोकिया का पहला इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस फोन होगा। हालांकि, अभी इनमें से कोई भी जानकारी आधिकारिक सूत्रों के हवाले से नहीं आई है। चूंकि, नोकिया 9 की तुलना सैमसंग गैलेक्सी एस9+ से की जा चुकी है, तो ज़ाहिर है यह नोकिया का महंगा हैंडसेट होगा।

इसके अलावा नोकिया 9 के एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलने की चर्चा है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसमें एक 12 मेगापिक्सल व दूसरा 13 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए संभवत: 3,250 एमएएच की बैटरी होगी। यह फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करेगी। ताज़ा रिपोर्ट की मानें तो नोकिया 8 प्रो, नोकिया 9 से पहले लॉन्च होगा। वहीं, नोकिया 9 के इसी साल सितंबर में लॉन्च होने की अफवाह है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: nokia, nokia smartphone, android, nokia 9, nokia 8 pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »