नोकिया 9 का प्रोसेसर शाओमी मी 6 और सैमसंग गैलेक्सी एस8 से ज़्यादा दमदारः रिपोर्ट

नोकिया के आने वाले कथित एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 को लेकर लगातार ख़बरें आ रही हैं। इसी हफ्ते नोकिया 9 की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुईं थीं। जबकि पिछले हफ्ते नोकिया 9 स्मार्टफोन का कथित लीक वीडियो सामने आया था, जिससे स्मार्टफोन की पहली झलक मिली थी। अब नोकिया 9 को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है। नोकिया 9 में इससे पहले स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और आइरिस स्कैनर होने का भी पता चला था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 मई 2017 13:44 IST
नोकिया के आने वाले कथित एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 को लेकर लगातार ख़बरें आ रही हैं। इसी हफ्ते नोकिया 9 की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुईं थीं। जबकि पिछले हफ्ते नोकिया 9 स्मार्टफोन का कथित लीक प्रमोशनल वीडियो सामने आया था, जिससे स्मार्टफोन की पहली झलक मिली थी। अब नोकिया 9 को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है। नोकिया 9 में इससे पहले स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और आइरिस स्कैनर होने का भी पता चला था।

नोकिया 9 को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच के एक पुराने वर्ज़न गीकबेंच 3 ट्रैक पर टेस्ट किया गया। और बेंचमार्क में जो आंकड़े मिले उसमें कुछ भी अप्रत्याशित नहीं था। स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम वाले इस फोन के एंड्ऱ़ॉयड 7.1 नूगा पर चलने का खुलासा हुआ है। कथित नोकिया 9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग साइट पर 'एचएमडी ग्लोबल टीए-1004' नाम से लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन ने स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर या दूसरे चिपसेट वाले मौज़ूदा प्रतिद्वंदी फ्लैगशिप स्मार्टफोन को गीकबेंच स्कोर में पछाड़ दिया। नियर-स्टॉक एंड्रॉयड इंस्टॉल होने के चलते निश्चित तौर पर नोकिया 9 को अपने प्रतिद्वंदी स्मार्टफोन की तुलना में ज़्यादा स्कोर करने में मदद मिली।

इससे पहले लीक हुईं नोकिया 9 की तस्वरों से पता चला था कि फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया जाएगा। इसके अलावा, नोकिया के आने वाले कथित फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लीक तस्वीरों से संकेत मिलते हैं कि फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसमें 5.3 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होगा। गौर करने वाली बात है कि, लीक में 6 जीबी रैम वेरिएंट होने की ख़बरों को ख़ारिज नहीं किया गया है।

कैमरे की बात करें तो नोकिया 9 में रियर पर 13 मेगापिक्सल डुअल कैमरा और डुअल एलईडी फ्लैश होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का खुलासा हुआ है। फोन की बैटरी क्षमता की जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन नोकिया 9 क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, फोन के अगले हिस्से में दिए गए होम बटन में फिंगरप्रिंट इंटीग्रेट होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.