Nokia 9 की वास्तविक तस्वीर और कीमत लीक

HMD Global का अगला फ्लैगशिप हैंडसेट Nokia 9 से संबंधित अभी तक कई लीक रिपोर्ट, तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अब हाल ही में नोकिया 9 की वास्तविक तस्वीर और कीमत सामने आई है।

Nokia 9 की वास्तविक तस्वीर और कीमत लीक

Photo Credit: Weibo

ख़ास बातें
  • MWC 2019 में लॉन्च हो सकता है Nokia 9
  • पेंटा लेंस कैमरा सेटअप वाली नोकिया 9 की वास्तविक तस्वीर आई सामने
  • Nokia 9 की वास्तविक तस्वीर में फ्रंट और बैक पैनल आ रहा है नजर
विज्ञापन
HMD Global का अगला फ्लैगशिप हैंडसेट Nokia 9 से संबंधित अभी तक कई लीक रिपोर्ट, तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अब हाल ही में नोकिया 9 की वास्तविक तस्वीर और कीमत सामने आई है। चीनी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट Weibo पर नई लीक तस्वीर सामने आई है। साइट पर एक यूजर ने नोकिया 9 के फ्रंट और बैक पैनल की तस्वीर को पोस्ट किया है। लीक से मिली जानकारी के अनुसार, Nokia 9 की शुरुआती कीमत 4,799 चीनी युआन (लगभग 50,600 रुपये) है। Nokia 9 की वास्तविक तस्वीर कुछ समय पहले लीक हुई तस्वीर से मिलती जुलती है। बैक पैनल पर पांच रियर कैमरा सेटअप के साथ Zeiss ऑप्टिक्स और एलईडी फ्लैश नजर आ रही है। इस बार केवल एचएमडी ग्लोबल के फ्लैगशिप हैंडसेट का बैक पैनल ही नहीं बल्कि फ्रंट पैनल की तस्वीर भी सामने आई है। Nokia 9 का फ्रंट पैनल Nokia 8 Sirocco से काफी मिलता जुलता है।

ऐसी संभावना है कि इस हैंडसेट को बार्सिलोना में आयोजित होने वाले MWC 2019 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अभी कंपनी ने इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। MWC 2017 के दौरान वापसी करने के बाद HMD Global ने अभी तक नोकिया ब्रांड का ऐसा कोई भी फ्लैगशिप हैंडसेट लॉन्च नहीं किया जिस पर सभी की नजरें ठिकी हों। नोकिया 9 के कैमरा सेअटप की वजह से यह स्मार्टफोन थोड़ा अलग है, यही वजह  कि हर कोई इस फोन से संबंधित हर छोटी से छोटी बात जानने के लिए उत्सुक है।

कुछ समय पहले नोकिया ब्रांड के इस हैंडसेट की तस्वीर चीनी वेबसाइट ITHome के फोरम पेज पर सामने आई थी। तस्वीर में नोकिया 9 का मॉडल नंबर TA-1094 दिखाई दे रहा है। एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें इस बात का जिक्र था कि हैंडसेट में देरी का कारण पेंटा लेंस कैमरा सेटअप है। बैक पैनल पर 12 मेगापिक्सल का ऑप्टिकल इमेज सेंसर, दो 16 मेगापिक्सल सेंसर, और पांचवा सेंसर 8 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए यह हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 6 जीबी रैम और वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। यह मॉडल दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है- 64 जीबी और 256 जीबी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 9, Nokia 9 price, Nokia 8 Sirocco, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »