Nokia 9 में हो सकते हैं 5 रियर कैमरे, तस्वीर लीक

HMD Global का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 की तस्वीर इस सप्ताह के शुरुआत में लीक हुई थी। नोकिया 9 की अब लेटेस्ट तस्वीर लीक हुई है और इस बार तस्वीर में छह के बजाय सात कट आउट नजर आ रहे हैं।

Nokia 9 में हो सकते हैं 5 रियर कैमरे, तस्वीर लीक

Photo Credit: ITHomes

ख़ास बातें
  • Nokia 9 के 5 कटआउट में हो सकते हैं ज़ीस ब्रांड के सेंसर
  • Nokia 9 में हो सकते हैं पांच रियर कैमरे
  • Nokia 9 के 5 कटआउट में हो सकते हैं ज़ीस ब्रांड के सेंसर
विज्ञापन
HMD Global का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 की तस्वीर इस सप्ताह के शुरुआत में लीक हुई थी। इस तस्वीर में छह कट आउट नजर आ रहे थे। छह में से तीन कटआउट में ज़ाइस ब्रांड के सेंसर, एक में फ्लैश और दो अन्य कटआउट में क्या होगा, यह पता नहीं लग पाया है। नोकिया 9 की अब लेटेस्ट लाइव इमेज लीक हुई है और इस बार तस्वीर में छह के बजाय सात कट आउट नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फ्लैगशिप हैंडसेट में यूजर को डुअल नहीं बल्कि 5 रियर कैमरे मिलेंगे। लेटेस्ट तस्वीर चीनी वेबसाइट ITHome के फोरम पेज पर सामने आई है। तस्वीर में नोकिया 9 का मॉडल नंबर TA-1094 दिखाई दे रहा है। Nokia 9 का बैक पैनल ग्लॉसी लुक दे रहा है और साथ ही 7 कट आउट भी नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि सात में से पांच कटआउट में कार्ल ज़ाइस ब्रांड ऑप्टिक्स, ऊपर लेफ्ट एज के पास आपको ज़ेनान फ्लैश है।

इसके अलावा एक और कट मौजूद है लेकिन वह किस काम आएगा अभी यह स्पष्ट नहीं है। हैंडसेट के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद नहीं है। ऐसी संभावना है कि एचएमडी ग्लोबल अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में iPhone X और Oppo Find X की तरह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर या फेस अनलॉक फीचर दे सकती है। रिपोर्ट की मुताबिक, कैमरा सेटअप में तकनीकी वजह के कारण एचएमडी ग्लोबल ने 2018 के मध्य तक नोकिया 9 को लॉन्च करने का प्लान को आगे बढ़ा दिया है। ऐसी संभावना थी कि बर्लिन में आयोजित IFA 2018 इवेंट के दौरान इस हैंडसेट को पेश किया जा सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब ऐसा कहा जा रहा है Nokia 9 इस साल या अगले साल के शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, अभी HMD Global की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Nokia 9 के कथित स्पेसिफिकेशन
एचएमडी ग्लोबल के नोकिया 9 हैंडसेट में 8 जीबी रैम और 256 जी स्टोरेज दी जा सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,900 एमएएच की बैटरी मिलेगी। Nokia 9 में 6.01 इंच का डिस्प्ले है जो गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टिड होगा। सिक्योरिटी के लिए इन-ग्लास फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। नोकिया 9 का बैक पैनल 18 कैरट गोल्ड फिनिश से बना होगा। Nokia का यह हैंडसेट आईपी68 सर्टिफाइड होगा। अब बात करते हैं नोकिया 9 के क्रेजी कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। रियर कैमरा में कार्ल ज़ाइस ब्रांड ऑप्टिक्स के साथ 41 मेगापिक्सल, 20 मेगापिक्सल और 9.7 मेगापिक्सल के तीन सेंसर मिलेंगे।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 9, Nokia 9 expected specifications, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »