Nokia 9 की लीक तस्वीरों से हुआ डिज़ाइन का खुलासा

एचएमडी ग्लोबल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 को हाल ही में बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया था। और अब लीक तस्वीरों से स्मार्टफोन के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 सितंबर 2017 18:50 IST
ख़ास बातें
  • हैंडसेट में ग्लास रियर होने का खुलासा हुआ है
  • नोकिया 9 में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है
  • स्मार्टफोन का कॉपर गोल्ड कलर वेरिएंट लॉन्च हुआ है
एचएमडी ग्लोबल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 को हाल ही में बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया था। और अब लीक तस्वीरों से स्मार्टफोन के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। तस्वीरों में, नोकिया 9 में ग्लास रियर के साथ-साथ आगे की तरफ़ करीब बेज़ल लेस डिज़ाइन होने का खुलासा हुआ है। गौर करने वाली बात है कि, लीक तस्वीरों में हैंडसेट में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप भी देखा जा सकता है।

सबसे पहले बात करते हैं स्मार्टफोन के फ्रंट के बारे में, वकार ख़ान द्वारा साझा की गईं तस्वीरों से पता चलता है कि नोकिया 9 में आगे की तरफ़ एक लगभग बेज़ल लेस डिज़ाइन होगा। और इंडस्ट्री में इस साल बने इस ट्रेंड को देखते हुए चौंकाने वाली बात नहीं है। आने वाले स्मार्टफोन की लीक तस्वीरों में एक 3डी ग्लास बैक डिज़ाइन भी देखा जा सकता है।

हैंडसेट में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा हुआ है। इसके साथ ही रियर पर बींचोबीच एक कैमरा मॉड्यूल के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर देखा जा सकता है। लीक तस्वीरों में कथित नोकिया 9 स्मार्टफोन के कॉपर गोल्ड कलर वेरिएंट को देखा जा सकता है।

लीक तस्वीर की बात करें, नोकिया 9 की कथित तस्वीरों को चीनी वेबसाइट बायदू पर साझा किया गया है। और इसका डिज़ाइन भी वक़ार खान द्वारा साझा की गईं तस्वीरों जैसा ही है। तस्वीरों में इस स्मार्टफोन के साथ नोकिया 2 भी देखा जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने अभी नोकिया 2 लॉन्च नहीं किया है। तुलना करें तो नोकिया 9 एक बड़े फ्रेम के साथ आता है और इसमें एक ग्लास रियर है। जबकि नोकिया 2 में ये फ़ीचर नहीं है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.