Nokia 8000 4G और Nokia 6300 4G फीचर फोन लॉन्च, इन खूबियों से हैं लैस

Nokia 8000 4G फोन की कीमत EUR 79 (लगभग 6,900 रुपये) है, जबकि Nokia 6300 4G की कीमत EUR 49 (लगभग 4,300 रुपये) है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 नवंबर 2020 12:23 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8000 4G में मौजूद है 2.8- इंच का QVGA डिस्प्ले
  • Nokia 6300 4G में मौजूद है 2.4- इंच का QVGA डिस्प्ले
  • दोनों फोन में 1,500 एमएएच की रीमूवल बैटरी दी गई है

Nokia 6300 4G (बायीं ओर) और Nokia 8000 4G (दायीं ओर) में मौजूद है 4 जीबी स्टोरेज

Nokia 8000 4G और Nokia 6300 4G फीचर फोन को लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर और 1,500 एमएएच की रीमूवल बैटरी से लैस हैं। नोकिया 8000 4जी फोन में 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा फ्लैश के साथ दिया गया है, जबकि नोकिया 6300 4जी फोन में VGA  कैमरा फ्लैश के साथ स्थित है। नोकिया 8000 4जी फोन का डिस्प्ले 2.8 इंच QVGA का है, जबकि नोकिया 6300 4जी फोन में थोड़ा छोटा 2.4 इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही फोन के डिस्प्ले के नीचे कीपैड को जगह दी गई है, जिसका इस्तेमाल मैसेज करने, इमेल करने व कॉलिंग के लिए कर सकते हैं।
 

Nokia 8000 4G, Nokia 6300 4G price

नोकिया 8000 4जी फोन की कीमत EUR 79 (लगभग 6,900 रुपये) है, जबकि Nokia 6300 4G की कीमत EUR 49 (लगभग 4,300 रुपये) है। Nokia 8000 4G फोन में आपको ओनेक्स ब्लैक, ओपल व्हाइट, टोपैज़ ब्लू और सिंट्रिन गोल्ड कलर ऑप्शन प्राप्त होंगे। वहीं नोकिया 6300 4जी में आपको सियान ग्रीन, लाइट चारकोल और पाउडर व्हाइट कलर ऑप्शन मिलेंगे। फिलहाल, फोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, HMD Global का कहना है कि यह फोन चुनिंदा मार्केट्स में ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
 

Nokia 8000 4G, Nokia 6300 4G specifications, features

यह दोनों ही फोन KaiOS पर काम करते हैं, जिसमें डुअल-सिम (नैनो+नैनो) स्लॉट दिए गए हैं। नोकिया 8000 4जी फोन में 2.8 इंच का QVGA डिस्प्ले मौजूद है, जबकि नोकिया 6300 4जी में इससे छोटा 2.4 इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर से लैस हैं, जिसमें आपको 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। नोकिया 8000 4जी में रैम 512MB है।

जैसे कि हमने बताया नोकिया 8000 4जी में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और नोकिया 6300 4जी में VGA रियर कैमरा मौजूद है। दोनों ही फीचर फोन फ्लैश लाइट के साथ आते हैं। इसके अलावा, दोनों ही फोन में 1,500 एमएएच की रीमूवल बैटरी दी गई है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह कई दिनों तक आपका साथ देगी। फोन में माइक्रो यूएसबी और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है। यह दोनों ही फोन FM रेडियो और A-GPS कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। नोकिया 8000 4जी फोन का डायमेंशन 132.2x56.5x12.34mm है और भार 110.2 ग्राम है। नोकिया 6300 4जी का डायमेंशन 131.4x53.0x13.7mm है और भार 104.7 ग्राम।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.80 इंच

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

1500 एमएएच

ओएस

KAI OS
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

रियर कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

1500 एमएएच

ओएस

KAI OS
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  5. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Launched: 12GB रैम, 3000 निट्स डिस्प्ले के साथ चार रंगों में आया Pixel 11, जानें कीमत
  2. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  6. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
  7. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
  9. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 365GB डेटा, 13 OTT फ्री, 200 रुपये से शुरू नए प्लान
  10. Google TV Freeplay दे रहा 10 हजार मूवी, टीवी शो बिल्कुल फ्री! इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.