Nokia 800 Tough, Nokia 2720 Flip और Nokia 110 (2019) फीचर फोन हुए लॉन्च

Nokia 110 (2019), Nokia 800 Tough, Nokia 2720 Flip: Nokia 6.2 और Nokia 7.2 स्मार्टफोन के साथ नोकिया 110 (2019), नोकिया 800 टफ और नोकिया 2720 फ्लिप फीचर फोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इनके बारे में।

Nokia 800 Tough, Nokia 2720 Flip और Nokia 110 (2019) फीचर फोन हुए लॉन्च

Nokia 800 Tough, Nokia 2720 Flip, Nokia 110 (2019): नोकिया 110 (2019), नोकिया 800 टफ और नोकिया 2720 फ्लिप फीचर फोन हुए लॉन्च

ख़ास बातें
  • Nokia 800 Tough के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं
  • Nokia 2720 में WhatsApp, Facebook ऐप्स मिलेंगे प्री-इंस्टॉल
  • Nokia 110 (2019) मिनी-सिम सपोर्ट और qVGA कैमरा से है लैस
विज्ञापन
Nokia 110 (2019), Nokia 800 Tough, Nokia 2720 Flip: Nokia 6.2 और Nokia 7.2 स्मार्टफोन के साथ नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने तीन नए फीचर फोन भी प्री-IFA 2019 इवेंट में लॉन्च कर दिए हैं। एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 110 (2019), नोकिया 800 टफ और नोकिया 2720 फ्लिप फीचर फोन को लॉन्च किया है। Nokia 800 Tough फोन की खासियत की बात करें तो यह आईपी68 वाटर और डस्ट सर्टिफिकेशन के साथ आता है। दूसरी ओर, Nokia 2720 Flip एक फ्लिप फोन है और Nokia 110 (2019) फोन 2012 में लॉन्च हुए नोकिया 110 का ही एक नया अवतार है। आइए अब आपको नोकिया 110 (2019), नोकिया 800 टफ और नोकिया 2720 फ्लिप फीचर फोन की कीमत और इनके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Nokia 800 Tough, Nokia 2720 Flip, Nokia 110 (2019) की कीमत

नोकिया 800 टफ की कीमत 109 यूरो (लगभग 8,600 रुपये) रुपये है और यह अक्टूबर से उपलब्ध होगा। Nokia ब्रांड के इस हैंडसेट के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, डार्क स्टील और डेजर्ट सैंड। नोकिया 2720 फ्लिप फोन की कीमत 89 यूरो (लगभग 7,000 रुपये) है और यह फोन इस महीने उपलब्ध होने की उम्मीद है। Nokia 2720 Flip के दो कलर वेरिएंट हैं, ब्लैक और ग्रे। नोकिया 110 (2019) की कीमत 20 डॉलर (लगभग 1,400 रुपये) है और यह फोन भी इस महीने से उपलब्ध कराया जाएगा। Nokia 110 (2019) के तीन कलर वेरिएंट हैं, ओसियन ब्लू, पिंक और ब्लैक।
 
bckdfv14

Nokia 800 Tough: नोकिया 800 टफ को IP68 सर्टिफिकेशन प्राप्त है

Nokia 800 Tough specifications, features

नोकिया 800 टफ फोन को आईपी68 वाटर और डस्ट सर्टिफिकेशन के अलावा मिलिटरी स्टैंडर्ड MIL-STD-810G सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। Nokia ब्रांड का यह फोन KaiOS पर चलता है और इसमें 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले है। नोकिया ब्रांड के इस फोन में क्वालकॉम 205 मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ 512 एमबी है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 4 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

डुअल-सिम वाले इस फीचर फोन में फ्लैश सपोर्ट के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। Nokia 800 Tough फोन में जान फूंकने के लिए 2,100 एमएएच की बैटरी शामिल है। यह फोन 9.4 घंटे तक का 4 जी टॉक टाइम और 22.4 दिनों का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करेगा। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 4.1, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, LTE Cat. 4 शामिल है।

नोकिया 800 टफ फोन की लंबाई-चौड़ाई 145.4x62.1x16.11 मिलीमीटर और इसका वजन 161 ग्राम है। फोन में फ्लैशलाइट, लाउड स्पीकर और फोन बुक में 1,000 कॉन्टैक्ट को सेव करने के लिए सपोर्ट मिलेगा। Nokia 800 Tough फोन में गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ Facebook और WhatsApp जैसे ऐप्स भी प्री-इंस्टॉल मिलेंगे।
 

Nokia 2720 Flip specifications, features

नोकिया 2720 फ्लिप फोन में दो स्क्रीन मिलेंगी। बिना फोन को फ्लिप करे आप बाहरी स्क्रीन पर आप नोटिफिकेशन देख पाएंगे जैसे कि कौन आपको कॉल कर रहा है आदि।

नोकिया 2720 फ्लिप फोन में एक इमरजेंसी बटन भी दिया गया है। डुअल-सिम (नैनो)  वाला यह फोन भी KaiOS पर चलता ह और इसमें 2.8 इंच का QVGA मुख्य डिस्प्ले है और 1.3 इंच (240x240 पिक्सल) का सेकेंडरी बाहरी डिस्प्ले है। Nokia 2720 Flip फोन में क्वालकॉम 205 मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ 512 एमबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 4 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फीचर फोन में फ्लैश सपोर्ट के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। Nokia 2720 Flip फोन में जान फूंकने के लिए 1,500 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी मिलेगी। यह फोन 9.4 घंटे तक का 4 जी टॉक टाइम और 14 दिनों का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करेगा। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 4.1, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, LTE Cat. 4 शामिल है।

फोन में फ्लैशलाइट, लाउड स्पीकर और फोन बुक में 1,000 कॉन्टैक्ट को सेव करने के लिए सपोर्ट मिलेगा। फोन की लंबाई-चौड़ाई 192.7x54.5x11.6 मिलीमीटर है, फोन को बंद करने पर डाइमेंशन 104.8x54.5x18.7 मिलीमीटर है।
 

Nokia 110 (2019) specifications, features

नोकिया 110 (2019) फोन Nokia Series 30+ सॉफ्टवेयर पर चलता है और इसमें 1.77 इंच का QVGA डिस्प्ले है। यह फोन 4 एमबी रैम और 4एमबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 115.15x49.85x14.3 मिलीमीटर और वज़न 74.96 ग्राम है।  यह फोन मिनी-सिम सपोर्ट, qVGA कैमरा, एलईडी टॉर्च और एफएम रेडियो सपोर्ट के साथ आएगा।
 
ouqkom6c

Nokia 110 (2019): नोकिया 110 (2019) में है 800 एमएएच की बैटरी

Nokia 110 (2019) में जान फूंकने के लिए 800 एमएएच की बैटरी है और यह फोन 14 घंटे तक का टॉक टाइम और 18.5 दिनों का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करेगा। नोकिया 110 (2019) में Snake game के अलावा Ninja Up, Airstrike, Penalty Cup और Doodle Jump जैसी चार ट्राई-एंड-बॉय गेम्स मिलेंगी। कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और 4जी सपोर्ट मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »