Nokia 8 को एंड्रॉयड पाई अपडेट के साथ मिलेगा फेस अनलॉक फीचर

चएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने कहा कि नोकिया 8 के लिए नए फीचर्स को Android 9 Pie सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ ही रोल आउट किया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 सितंबर 2018 17:45 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8 को मिलेगा एआर कोर सपोर्ट
  • नोकिया 8 को मिलेगा Android 9 Pie सॉफ्टवेयर अपडेट
  • सेल्फी के लिए नोकिया 8 में है 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
HMD Global ने अपने सभी स्मार्टफोन में तेजी से सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा किया था। कंपनी अपने इस वादे को धीरे-धीरे निभा भी रही है लेकिन इस बीच Nokia 8 यूजर का ऐसा मानना है कि कंपनी ने नोकिया 8 के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं दिया है। एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने कहा कि नोकिया 8 के लिए नए फीचर्स को Android 9 Pie सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ ही रोल आउट किया जाएगा। चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Juho Sarvikas ने ट्वीट करते हुए कहा कि Nokia 8 यूजर को नए फीचर्स और एआर कोर सपोर्ट मिलेगा। उन्होंने कहा कि फेस अनलॉक फीचर पर अभी काम चल रहा है। एचएमडी ग्लोबल ने इससे पहले कंफर्म किया था कि Nokia 8 Sirocco, Nokia 7 Plus, Nokia 6 (2018) और Nokia 8 को आने वाले समय में फेस अनलॉक फीचर दिया जाएगा।  
 

Nokia 8 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

नोकिया 8 की भारत में कीमत 28,999 रुपये है। इस साल फरवरी 2018 में नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 8 की कीमत में 8,000 रुपये की कटौती की थी। ज्ञात हो कि इस फोन को बीते साल अक्टूबर महीने में 36,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आता है। फोन में 5.3 इंच का क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है। यह हैंडसेट आईपी54 सर्टिफाइड है।

फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी 3090 एमएएच की है। कंपनी ने 'बोथीज़' को नोकिया 8 का सबसे अहम फ़ीचर बताया है। इस फीचर की मदद से यूज़र फोन के फ्रंट व रियर कैमरे से एक साथ वीडियो और तस्वीरें ले सकते हैं। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला प्रोडक्ट है जिसे कार्ल ज़ाइस के साथ साझेदारी में बनाया गया है। ज़ाहिर है कि Nokia 8 की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं, जिनका अर्पचर एफ/2.0 है। बैक पैनल पर आपको डुअल-टोन एलईडी फ्लैश मिलेगी। वहीं, फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, इसका अर्पचर एफ/2.0 है। कनेक्टिविटी के लिए Nokia 8 में 4जी वोल्ट, वाईफाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी (वर्जन 3.1), और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मौजूद है। नोकिया 8 की लंबाई-चौड़ाई कुछ इस प्रकार है-151.5x73.7x7.9 मिलीमीटर।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  6. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.