Nokia 8 Sirocco भारत आया, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

Nokia 8 Sirocco स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नोकिया के दीवाने इस फोन को 49,999 रुपये में खरीद पाएंगे। यह पिछले साल के फ्लैगशिप डिवाइस Nokia 8 का बड़ा अपग्रेड है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2018 14:06 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले साल के फ्लैगशिप डिवाइस Nokia 8 का बड़ा अपग्रेड है
  • इसमें 5.5 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) पोलेड डिस्प्ले है
  • इसमें 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम दिए गए हैं
Nokia 8 Sirocco स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नोकिया के दीवाने इस फोन को 49,999 रुपये में खरीद पाएंगे। यह पिछले साल के फ्लैगशिप डिवाइस Nokia 8 का बड़ा अपग्रेड है। Nokia 8 Sirocco में 5.5 इंच का पोलेड डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और डुअल रियर कैमरा सेटअप है। स्मार्टफोन को बिल्कुल ही नया डिज़ाइन दिया गया है। यह कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें स्टेनलेस स्टील फ्रेम का इस्तेमाल हुआ है जिसके बारे में एचएमडी ग्लोबल का दावा है कि यह नोकिया 8 में इस्तेमाल किए गए 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम से ढाई गुना ज़्यादा मजबूत है। इसकी मोटाई 7.5 मिलीमीटर है और फ्रंट पैनल पर बेज़ल बेहद ही पतले हैं। Nokia 8 Sirocco भी एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है।
 

Nokia 8 Sirocco की उपलब्धता और लॉन्च ऑफर

Nokia 8 Sirocco हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। हैंडसेट की प्री-बुकिंग 20 अप्रैल से शुरू होगी और बिक्री 30 अप्रैल से। इसे ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है। लॉन्च ऑफर में कैशबैक दिए जाने की बात कही गई है, लेकिन अभी खुलासा नहीं हुआ है। फ्लिपकार्ट के अलावा यह हैंडसेट नोकिया मोबाइल शॉप और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

नोकिया 8 सिरोको स्पेसिफिकेशन

नोकिया 8 सिरोको एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) पोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले को सुरक्षा देने के लिए इसमें 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 मौज़ूद है। फोन 8 कोर वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है। जुगलबंदी के लिए इसमें 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम दिए गए हैं। प्राइमरी रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जो एफ/1.75 अपर्चर से लैस है। इसका साथ देता है 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम से लैस है। इसमें एफ/2.6 अपर्चर फीचर शामिल है।
 

nokia 8 sirocco

डुअल रियर कैमरे, डुअल टोन एलईडी फ्लैश और ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आते हैं। नोकिया 8 सिरोको के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो फिक्स्ड फोकस लेंस की जुगलबंदी में दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर से लैस है।

हैंडसेट में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाने का विकल्प नहीं होगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और एनएफसी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर, इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.93x72.97x7.5 मिलीमीटर है। बैटरी 3,260 एमएएच की है। इसके बारे में 22 घंटे तक के टॉक टाइम और 495 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Comfortable to hold and use
  • Speedy app and UI performance
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Bad
  • Oversaturated screen
  • Glitchy bokeh mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  5. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  6. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  7. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  8. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  9. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.