Nokia 8 की कीमत लीक, 31 जुलाई को हो सकता है लॉन्च

ख़बरों पर भरोसा करें तो नोकिया का एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 नहीं, बल्कि नोकिया 8 होगा। और अब ऐसा लगता है कि नोकिया 8 के लॉन्च में बहुत ज़्यादा देरी नहीं है। एक ताजा लीक से जानकारी मिली है कि Nokia 8 स्मार्टफोन 31 जुलाई को लॉन्च होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जुलाई 2017 11:48 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 8 एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन इसी महीने लॉन्च होने की उम्मीद है
  • इस फोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है
  • नोकिया 8 को चार कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है
ख़बरों पर भरोसा करें तो नोकिया का एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 नहीं, बल्कि नोकिया 8 होगा। और अब ऐसा लगता है कि नोकिया 8 के लॉन्च में बहुत ज़्यादा देरी नहीं है। एक ताजा लीक से जानकारी मिली है कि Nokia 8 स्मार्टफोन 31 जुलाई को लॉन्च होगा। Nokia 8 के बारे में पहले भी लीक में कई बार ख़बरें सामने आ चुकीं हैं। इसके अलावा, नोकिया 8 की कीमत, कलर वेरिएंट और कुछ स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं। इस लीक से आने वाले Nokia 8 स्मार्टफोन के बारे में काफ़ी कुछ जानकारी मिलती है।
 

नोकिया 8 की कीमत और लॉन्च तारीख़

जर्मनी की वेबसाइट विनफ्यूचर से मिली इस ताजा जानकारी में दावा किया गया है कि नोकिया 8 की कीमत 589 यूरो (करीब 43,400 रुपये) होगी। इस कीमत के साथ यह ऐप्पल और सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइस जितना महंगा तो नहीं है लेकिन यह प्रीमियम प्राइस सेगमेंट में तो फिट हो ही जाता है। नई कीमत, पहले लीक हुई कीमत 749 यूरो (करीब 55,300 रुपये) से भी कम है जबकि भारत में इस फोन को 44,999 रुपय में पेश किए जाने का खुलासा हुआ था। नई रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस हिसाब से लॉन्च में सिर्फ दो हफ्ते का समय बाकी है और अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो हर बाज़ार के लिए नोकिया 8 की कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता की आधिकारिक जानकारी जल्द मिल जाएगी।
Advertisement
 

नोकिया 8 स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट में कहा गया है कि नोकिया 8 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी, हालांकि फोन में 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम होने की उम्मीद है। इसके अलावा, नोकिया 8 को ब्लू, स्टील, गोल्ड/ब्लू और गोल्ड/कॉपर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। हो सकता है कि लॉन्च के दिन इन कलर वेरिएंट को थोड़े ज़्यादा रचनात्मक नामों से पेश किया जाए।

इससे पहले आई लीक से पता चला था कि नोकिया 8 में एक बेज़ल लेस डिज़ाइन, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और नीचे की तरफ़ एक डुअल स्पीकर होगा। फोन के रियर पर एक पतली वर्टिकल कैमरा स्ट्रिप या एक डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। स्मार्टफोन में एक आइरिस स्कैनर होने का खुलासा हुआ है। इसके अलावा फोन में आईपी68 वाटर रेसिस्टेंट, डुअल सिम सपोर्ट और एक फिंगरप्रिंट सेंसर होने का भी खुलासा हुआ है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में एक 5.3 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। फोन में एक 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप व 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। फोन का डाइमेंशन 151.55x73.7 मिलीमीटर हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  11. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.