नोकिया 7 व नोकिया 8 हो डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन, डिज़ाइन लीक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 मार्च 2017 12:36 IST
एचएमडी ग्लोबल ने इस साल अब तक नोकिया ब्रांड वाले कई स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं। अब ख़बर है कि इस साल जून में कंपनी नोकिया ब्रांड वाले दो फ्लैगशिप  फोन लॉन्च कर सकती है। एचएमडी ग्लोबल ने एमडब्ल्यूसी 2017 में नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 लॉन्च किए। इसके अलावा यादगार नोकिया 3310  (2017) से भी रू-ब-रू करवाया।

अब, एक नई रिपोर्ट में आने वाले कथित फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 7 और नोकिया 8 के बारे में जानकारी सामने आई है। नोकियाबार ने कथित नोकिया 7 और नोकिया 8 के स्केच वाली तस्वीरें पोस्ट कीं। इन्हें चीनी साइट बायदू पर एक यूज़र ने पोस्ट किया था। लीक तस्वीरों में आने वाले स्मार्टफोन के अगले व पिछले हिस्सों को देखा जा सकता है। इन तस्वीरों से दोनों फोन के डिजाइन व स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिलती है।
 

इन दोनों नोकिया फोन में कार्ल ज़ेसिस ऑप्टिक्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इन दोनों फोन में आईफोन 7 प्लस की तरह ही एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का खुलासा भी हुआ है। इसके अलावा कंपनी ने एक ट्विटर यूज़र को दिए जवाब में नोकिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पुष्टि कर दी है कि आने वाले नोकिया फोन में कार्ल जे़सिस ऑप्टिक्स हो सकते है। बता दें कि नोकिया 6 और नोकिया 5 में ज़ेसिस लेंस नहीं हैं।  लीक स्केच में, दोनों स्मार्टफोन में ठीक रियर कैमरे वाली जगह पर ज़ेसिस लिखा हुआ देखा जा सकता है। हालांकि, अभी एचएमडी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

इससे पहले भी नोकिया 7 और नोकिया 8 को लेकर लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। पिछली लीक ख़बर के अनुसार, दोनों नोकिया 7 और नोकिया 8 में क्वालकॉम का आने वाला स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट हो सकता है। नोकिया 7 में फुल एचडी डिस्प्ले जबकि नोकिया 8 में क्वाडएचडी डिस्प्ले हो सकता है।
Advertisement

इसके अलावा, दोनों ही स्मार्टफोन में मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन दी जा सकती है। और इनके एंड्रॉयड नूगा पर चलने की उम्मीद है। अभी, इन दोनों डिवाइस के बारे में और जानकारी नहीं मिली है। एचएमडी, मई में नोकिया 7 और नोकिया 8 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  2. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  3. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  4. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  5. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  6. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  7. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  8. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  9. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.