Nokia 7.1 Plus 11 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है भारत में

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global 11 अक्टूबर को भारत में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। इसके लिए कंपनी ने मीडिया को इनवाइट भेज दिए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2018 13:13 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 7.1 Plus के बारे में कई बार जानकारियां लीक हुई हैं
  • 4 अक्टूबर को लंदन में लॉन्च इवेंट है नोकिया ब्रांड का
  • नोकिया 7.1 प्लस में 6.18 इंच का डिस्प्ले होगा
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global 11 अक्टूबर को भारत में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। इसके लिए कंपनी ने मीडिया को इनवाइट भेज दिए हैं। वैसे, कंपनी ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि इस इवेंट में क्या होगा। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि नोकिया ब्रांड के Nokia 7.1 Plus या Nokia X7 को भारत में पेश किए जाने की संभावना है जिसे लंदन में होने वाले इवेंट में 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। अगर ये कयास सही साबित होते हैं तो यह नोकिया की एक्स या प्लस सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus लॉन्च हो चुके हैं जो भारतीय मार्केट में उपलब्ध हैं।

Nokia 7.1 Plus के बारे में कई बार जानकारियां लीक हुई हैं। हाल ही में इस फोन की वास्तविक तस्वीरें सामने आईं। पहले की तरह इस फोन को चीन में Nokia X7 के नाम से जाना जाएगा और ग्लोबल मार्केट में Nokia 7.1 Plus के नाम से। इस स्मार्टफोन को सिल्वर और ब्राउन कलर वेरिएंट पेश किए जाने की उम्मीद है।

बीते हफ्ते ही इस फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था। TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, नोकिया 7.1 प्लस में 6.18 इंच का फुल एचडी+ (1080*2246 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट) दिया जा सकता है। इसके दो वेरिएंट हो सकते हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज 400 जीबी तक बढ़ाई जा सकेगी।

लिस्टिंग के मुताबिक, सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी है।

बीते महीने लीक हुई तस्वीरों से हमें नोकिया 71 प्लस के डिज़ाइन का अंदाज़ा मिला था। फोन छोटे डिस्प्ले नॉच, बॉटम चिन, डुअल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। फिलहाल, इस हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।  
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर
  2. Vivo का X300 FE खरीदने के लिए 7 हजार ज्यादा चुकाएं! इन मॉडल्स के भी बढ़े दाम
  3. Flipkart GOAT vs Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी दोनों सेल, यहां जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Citizen ने 'स्पाइडर मैन' वॉच की लॉन्च, रात में चमकती है, 100 मीटर पानी में भी नहीं होगी खराब! जानें कीमत
  2. WhatsApp और Instagram से किसी की लोकेशन कैसे देखें? जान लें सबसे आसान तरीका
  3. MG Motor की बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा
  4. Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
  5. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी
  6. 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
  8. Redmi Headphones Neo लॉन्च हुए 72 घंटे की बैटरी, 42dB ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  9. WhatsApp Username फीचर लॉन्च से पहले फंसा! सरकार को क्यों सता रही है बड़ी चिंता?
  10. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का हाई रिजॉल्यूशन पेरिस्कोप कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.