नोकिया 6 का व्हाइट कलर वेरिएंट नहीं हुआ है लॉन्च

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 27 जनवरी 2017 14:13 IST
ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल ने कहा, नोकिया 6 का कोई व्हाइट कलर वेरिएंट नहीं
  • फिलिपिंस की थर्ड-पार्टी रिटेल साइट पर इस रंग का नोकिया 6 था उपलब्ध
  • नोकिया 6 स्मार्टफोन चीन के बाहर नहीं लॉन्च किया जा रहा है
एचएमडी ग्लोबल ने एक बार फिर पुरानी बात दोहराई है कि नोकिया 6 स्मार्टफोन सिर्फ चीन में बिकेगा। कंपनी ने उन ख़बरों का खंडन किया है जिसमें नोकिया 6 के व्हाइट वेरिएंट के बारे में जानकारी दी गई थी। हाल ही में कई मीडिया हाउस ने दावा किया था कि फिलिपिंस की एक थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेल साइट पर नोकिया 6 हैंडसेट का व्हाइट कलर वेरिएंट उपलब्ध है। कंपनी के खंडन के बाद प्रतीत होता है कि लज़ाडा प्लेटफॉर्म के पास नोकिया 6 स्मार्टफोन बेचने की आधिकारिक मंज़ूरी है ही नहीं।

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने कई मीडिया पब्लिकेशन को जानकारी दी है कि नोकिया 6 स्मार्टफोन चीन के बाहर नहीं लॉन्च किया जा रहा है। एचएमडी ग्लोबल के कम्युनिकेशन्स डायरेक्टर ने जीएसएमअरिना को कहा, "हमने नोकिया 6 को फिलिपिंस मार्केट में लॉन्च नहीं किया है। लज़ाडा थर्ड-पार्टी रिटेलर आधिकारिक सेलर नहीं है।"

ख़बर आने के बाद फिलिपिंस आधारित लज़ाडा ऑनलाइन रिटेलर ने व्हाइट कलर वेरिएंट को हटा दिया। इसकी जगह ब्लैक कलर वेरिएंट उपलब्ध कराया गया है। नोकिया 6 हैंडसेट पिछले तीन साल में नोकिया की ब्रांडिंग के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। चीन में इसकी कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब  17,000 रुपये) रखी गई है। पिछले हफ्ते एचएमडी ग्लोबल ने चीन में ई-कॉमर्स साइट JD.com पर नोकिया 6 की पहली फ्लैश सेल आयोजित की। उम्मीद के मुताबिक, डिवाइस मिनट भर में आउट ऑफ स्टॉक हो गया।

दूसरी तरफ, जानकारी दी गई है कि 26 फरवरी को नोकिया ब्रांड के और स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.