Nokia 6 और Nokia 8 पर मिल रहा है कैशबैक ऑफर

अमेज़न इंडिया पर नोकिया मोबाइल वीक का आयोजन किया गया है। नोकिया मोबाइल वीक में Nokia 6 और Nokia 8 स्मार्टफोन पर ऑफर दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 8 जनवरी 2018 15:11 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 8 पर 2,000 रुपये तक कैशबैक मिल रहा है
  • वहीं, नोकिया 6 पर अतिरिक्त 1,000 रुपये एक्सचेंज डिस्काउंट है
  • नोकिया मोबाइल वीक अमेज़न पर 8 से 11 जनवरी तक चलेगा
अमेज़न इंडिया पर नोकिया मोबाइल वीक का आयोजन किया गया है। नोकिया मोबाइल वीक में Nokia 6 और Nokia 8 स्मार्टफोन पर ऑफर दिए जा रहे हैं। ये दोनों स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलते हैं। अमेज़न, नोकिया 6 और नोकिया 8 पर कैशबैक ऑफर दे रही है। नोकिया मोबाइल वीक 8 जनवरी, सोमवार से 12 जनवरी, शुक्रवार तक यानी कुल पांच दिन तक चलेगा। याद दिला दें कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल ने भारत में पिछले साल जून महीने में नोकिया के एंड्रॉयड स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए थे। नोकिया 6 को भारत में जून में लॉन्च किया गया था। जबकि फ्लैगशिप नोकिया 8 को सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही नोकिया 6 का अपग्रेड वेरिएंट नोकिया 6 (2018) चीन में लॉन्च किया है।


बात करें नोकिया 6 की तो नोकिया मोबाइल वीक ऑफर के तहत, आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड के साथ भुगतान करने पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह फोन अभी अमेज़न इंडिया पर 14,199 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी 1,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी है। इस फोन पर अमेज़न  12,779 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है।

अब बात नोकिया 8 की। यह फोन अमेज़न इंडिया पर 36,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। सभी प्रीपेड ऑर्डर पर अमेज़न इंडिया 2,000 रुपये का फ्लैट अमेज़न पे कैशबैक दे रही है। इसके अलावा, अगर आप आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड के साथ फोन खरीदते हैं तो 1,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। ईएमआई पर भी यह ऑफर लागू है। फोन पर 15,468 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। गौर करने वाली बात है कि एक कार्ड से एक फोन खरीदने पर ही इस कैशबैक ऑफर का लाभ मिलेगा।
Advertisement

(पढ़ें: नोकिया 6 का रिव्यू)

बता दें कि नोकिया 6 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement


नोकिया 8 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन सिंगल सिम के अलावा हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आएगा। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी 3090 एमएएच की है। Nokia 8 में 5.3 इंच का 2के एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.