Nokia 6, Nokia 5 व Nokia 3 स्मार्टफोन 13 जून को भारत में होंगे लॉन्च

एचएमडी ग्लोबल ने 13 जून को होने वाले नोकिया इवेंट के लिए इसी महीने प्रेस इनवाइट भेजे थे। अब कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि इस इवेंट में नोकिया स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। उम्मीद है कि कंपनी अगले हफ्ते भारत में अपने नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन पेश कर सकती है। एचएमडी ग्लोबल द्वारा भेजे गए इनवाइट में किसी डिवाइस का ज़िक्र नहीं किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जून 2017 09:38 IST
ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया एंड्रॉयड फोन एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किए थे
  • नोकिया 6 को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था
  • कंपनी ने इसी महीने एक इनवाइट भी भेजा था
एचएमडी ग्लोबल ने 13 जून को होने वाले नोकिया इवेंट के लिए इसी महीने प्रेस इनवाइट भेजे थे। अब कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि इस इवेंट में नोकिया स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। उम्मीद है कि कंपनी अगले हफ्ते भारत में अपने Nokia 6, Nokia 5 और Nokia 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन पेश कर सकती है। एचएमडी ग्लोबल द्वारा भेजे गए इनवाइट में किसी डिवाइस का ज़िक्र नहीं किया गया है। लेकिन इसमें कहा गया है कि, ''नोकिया स्माार्टफोन के नए युग में आपका स्वागत है।'' याद दिला दें कि, नए नोकिया 3310 फोन को मध्य मई में भारत में 3,310 रुपये में लॉन्च किया था। यह फ़ीचर फोन भारत में ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।

नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 की भारत में कीमत
नोकियापावरयूज़र की एक रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया 6 को भारत में 15,000 रुपये और 16,000 रुपये के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं नोकिया 5 की भारत में कीमत 12,000 रुपये जबकि नोकिया 3 की कीमत 9,000 रुपये होगी।

याद दिला दें कि नोकिया 6 को इस साल की शुरुआत में सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। इसके बाद मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में नोकिया 6 की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता की जानकारी दी गई। इसी इवेंट नोकिया ब्रांड के दो और एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 3 और नोकिया 5 भी पेश किए गए। दूसरी तरफ, इवेंट में सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोरी नोकिया 3310 ने। कंपनी ने लोकप्रिय फोन नोकिया 3310 को नए अवतार में पेश किया।
Advertisement

नोकिया 6
नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। वहीं, होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और तेज़ आवाज़ के लिए डुअल एंप्लिफायर दिए गए हैं।

नोकिया 5
Advertisement
दूसरी तरफ, नोकिया 5 में आपको होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड मिलेगा। एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 5 की मेटल बॉडी की तारीफ की है। नोकिया 3 की तरह नोकिया 5 के सिंगल सिम और डुअल सिम वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। नोकिया 5 को भी कंपनी की ओर से रेगुलर अपडेट मिलेगा।

नोकिया 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। नोकिया 5 में 5.2 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन को ब्लू, सिल्वर, ब्लैक और कॉपर रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका डाइमेंशन 149.7x72.5x8.05 मिलीमीटर है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
Advertisement

नोकिया 3
नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेमिनेशन दी गई है। यह सिल्वर व्हाइट, मैटे ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में मिलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतर सेल्फी के लिए नोकिया 3 में डिस्प्ले फ्लैश होगा।

नोकिया 3 में 2650 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.4x71.4x8.4 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई को सपोर्ट कता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.