नोकिया 6 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू

नोकिया 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन नए अवतार में दस्तक दे चुका है। नोकिया 6 स्मार्टफोन के ज़्यादा रैम और स्टोरेज वाले वेरिएंट की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। वेबसाइट पर इसकी कीमत 16,999 रुपये है। नए वेरिएंट से पर्दा 16 फरवरी को ही उठ गया था और इसकी एक्सक्लूसिव बिक्री 20 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर शुरू होने की जानकारी दी गई थी।

नोकिया 6 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू
ख़ास बातें
  • नोकिया 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन नए अवतार में
  • नोकिया 6 स्मार्टफोन के ज़्यादा रैम और स्टोरेज वाले वेरिएंट की बिक्री आज
  • ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री
विज्ञापन
भारतीय बाज़ार में नोकिया 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन नए अवतार में दस्तक दे चुका है। नोकिया 6 स्मार्टफोन के ज़्यादा रैम और स्टोरेज वाले वेरिएंट की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। वेबसाइट पर इसकी कीमत 16,999 रुपये है। नए वेरिएंट से पर्दा 16 फरवरी को ही उठ गया था और इसकी एक्सक्लूसिव बिक्री 20 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर शुरू होने की जानकारी दी गई थी। बता दें कि अब नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल बनाती है।


ई-कॉमर्स साइट पर इस नए वेरिएंट के लिए पहले एक वेबपेज लाइव कर दिया गया था। इच्छुक ग्राहकों से फ्लिपकार्ट पर Nokia 6 (4 जीबी) के पेज पर जाकर 'Notify me' लिस्ट में खुद को जोड़ने की अपील की गई थी। गौर करने वाली बात है कि नोकिया 6 हैंडसेट मैट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। इससे पहले भारत में नोकिया 6 का 3 जीबी रैम वेरिएंट बिकता था। इस फोन को बीते साल जनवरी महीने में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। भारतीय बाज़ार में नोकिया 6 के साथ नोकिया 3 और नोकिया 5 को भी उतारा गया था। चीनी मार्केट में नोकिया 6 का 4 जीबी रैम वेरिएंट पहले से उपलब्ध रहा है। बता दें कि नया मॉडल हाल ही में लॉन्च किया गया नोकिया 6 (2018) नहीं है।
 

Nokia 6 (4 जीबी वेरिएंट) की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

 जैसा कि हमने पहले बताया, नोकिया 6 की बिक्री 16,999 रुपये में शुरू हो गई है। इसके अलावा लॉन्च ऑफर के तहत एक्सचेंज में अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है। वहीं नोकिया 6 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।
 

नोकिया 6 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 6 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।

नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। वहीं, होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और तेज़ आवाज़ के लिए डुअल एंप्लिफायर दिए गए हैं। होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • कमियां
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: nokia, nokia 6, nokia 6 4gb
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  4. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  8. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  10. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »