Nokia 6 (2018) पर चल रहा है काम, लीक तस्वीर से मॉडल नंबर का खुलासा

नोकिया 6 इस साल लॉन्च होने वाला एचएमडी ग्लोबल का पहला स्मार्टफोन था। अब ख़बर है कि, नोकिया ब्रांड के लाइसेंस वाली एचएमडी ग्लोबल अब Nokia 6 का अपग्रेड वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। अब एक नई लीक से खुलासा होता है कि नोकिया 6 (2018) स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2017 13:58 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 6 (2018) में एक फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • फोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर हो सकता है
  • स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है
नोकिया 6 इस साल लॉन्च होने वाला एचएमडी ग्लोबल का पहला स्मार्टफोन था। अब ख़बर है कि, नोकिया ब्रांड के लाइसेंस वाली एचएमडी ग्लोबल अब Nokia 6 का अपग्रेड वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। अब एक नई लीक से खुलासा होता है कि नोकिया 6 (2018) स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। चीन के सर्च इंजन बायदू पर नोकिया 6 की एक लीक तस्वीर पोस्ट की गई है।

गिज़्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, बायदू पर पोस्ट की गई दूसरी जेनरेशन के नोकिया 6 की तस्वीर से मॉडल नंबर का खुलासा होता है। फोन का मॉडल नंबर TA-1054 है, लेकिन अलगग-अलग बाज़ारों में नोकिया के स्मार्टफोन के मॉडल नंबर में फर्क होता है।

याद दिला दें कि इस मॉडल नंबर का खुलासा करने वाली यह पहली तस्वीर नहीं है। करीब एक महीने पहले भी इसी मॉडल नंबर के साथ एक फोन को चीन की टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन के डेटाबेस पर देखा गया था। और उस वक्त इस डिवाइस के नोकिया 9 होने का दावा किया गया था। और अब देखा जा सकता है कि यह मॉडल नंबर सेकेंड जेनरेशन के नोकिया 6 हैंडसेट का है। इस तस्वीर से यह भी खुलासा होता है कि नया डिवाइस 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। रैम और स्टोरेज भी अलग-अलग बाज़ारों में अलग-अलग होगी। फोन में 32 जीबी स्टोरेज के साथ 3 जीबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज के साथ 64 जीबी स्टोरेज का विकल्प भी दिया जा सकता है।

गिज़्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, सेकेंड जेनरेशन का नोकिया 6 ज़्यादा मजबूत और भरोसेमंद बॉडी के साथ आएगा। लेकिन इसके डिज़ाइन में बड़ा बदलाव होगा। फोन में डिस्प्ले का निचला हिस्सा छोटा होगा, जिसका मतलब है कि एचएमडी ग्लोबल एक फुल-स्क्रीन डिस्प्ले वाला डिवाइस लॉन्च कर सकती है। और स्क्रीन के चलते फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर व नेविगेशन बटन को ऑनस्क्रीन जगह दी जा सकती है। फोन के रियर कैमरे का डिज़ाइन भी नया होने की उम्मीद है।
Advertisement

इसके अलावा, नोकिया 6 में एक ज़्यादा दमदार प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होने का अनुमान है।
Advertisement

इसके अलावा, बायदू पर एक और तस्वीर पोस्ट की गई है। इस दूसरी तस्वीर में दिख रहे मॉडल नंबर से स्मार्टफोन के नोकिया 9 होने की उम्मीद है। अगले फ्लैगशिप नोकिया हैंडसेट को  TA-1005, TA-1009 और TA-1042 मॉडल नंबर के साथ तीन वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

उम्मीद की जा रही है कि नोकिया 9 और नोकिया 6 (2018) को एचएमडी ग्लोबल जनवरी में होने वाले सीईएस में लॉन्च करेगी। दोनों फोन के एंड्रॉयड ओरियो के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia mobile, Nokia Smartphone, Nokia 6, Nokia 6 Leak

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  2. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  3. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  4. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  5. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  6. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  7. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  8. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  9. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  10. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.