नोकिया 6 (2018) पहली नज़र में

ऐसा लगता है कि एचएमडी ग्लोबल अपने पिछले साल वाले नोकिया 6 को लेकर बेहद उत्साहित है। शायद तभी, कंपनी उसे सफलता के नए आयाम रचने वाला हैंडसेट बता रही है।

विज्ञापन
जमशेद अवारी, अपडेटेड: 28 फरवरी 2018 15:23 IST
ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल पिछले साल वाले नोकिया 6 को लेकर बेहद उत्साहित
  • एमडब्ल्यूसी 2018 में कंपनी ने उठाया है नोकिया 6 (2018) से पर्दा
  • अभी पढ़िए फर्स्ट इंप्रेशन, जल्द आपको बताएंगे विस्तास से रिव्यू
ऐसा लगता है कि एचएमडी ग्लोबल अपने पिछले साल वाले नोकिया 6 को लेकर बेहद उत्साहित है। शायद तभी, कंपनी उसे सफलता के नए आयाम रचने वाला हैंडसेट बता रही है। एमडब्ल्यूसी 2018 में कंपनी ने नए नोकिया 6 (2018) से पर्दा उठाने से पहले पुराने नोकिया 6 की जमकर तारीफ की। कंपनी को नए नोकिया 6 (2018) से काफी उम्मीदें हैं। हमने एमडब्ल्यूसी 2018 में नए नोकिया 6 (2018) पर हाथ आज़माया, कैसा रहा हमारा पहला अनुभव, जानिए...


इस नए हैंडसेट में अल्युमिनियम का सिंगल ब्लॉक इस्तेमाल हुआ है और कठोर बनाने के लिए अंदर से मेटल प्लेट दी गई है। हमने हैंडसेट को थोड़ा वक्त दिया और पहली बार में हमें ये सॉलिड लगा। हैंडसेट 8.6 मिलीमीटर मोटा है और सीधी रेखाएं लाकर इसे कर्व्ड् लुक देने की कोशिश की गई है। हाथ में लेते हुए फोन अच्छा लगता है और इसे चलाते हुए कोई दिक्कत पेश नहीं आती।

हमें यह फोन सिल्वर, ब्लू और ब्लैक रंग वेरिएंट में देखने को मिला। सभी हैंडसेट के बॉर्डर, बटन और कैमरा बंप पर कॉपर-ब्रॉन्ज का टच है। संभव है, इसके मामले में सभी की पसंद एक जैसी ना हो। एक न्यूट्रल रंग विकल्प इसमें दिया जाना चाहिए था। 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन के चलते इसे थोड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि, यह होना गलत भी नहीं है। बाज़ार में हर कीमत वाले स्मार्टफोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस होकर आ रहे हैं। बार्सिलोना के इवेंट में कम रोशनी थी, बावज़ूद हम इसके डिस्प्ले और 5.5 इंच की स्क्रीन से संतुष्ट हैं।
Advertisement
 

पिछले नोकिया 6 की बात करें तो इसे लेकर शिकायत थी कि फोन अपने सेगमेंट में खूबियों को देखते हुए थोड़ा महंगा था। इस बार पिछले स्नैपड्रैगन 430 से ऊपर जाकर कंपनी ने स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया है।. फोन का यूज़र इंटरफेस भी हमें बेहतर लगा। हमने जिस वेरिएंट का डेमो किया, वह एंड्रॉयड 8.1 पर चलता है। इसमें फरवरी 2018 का सिक्यॉरिटी पैच दिया गया है। हमें यकीन है कि कंपनी आने वाले वक्त में अपडेट देने में देरी नहीं करेगी।

नोकिया 6 (2018) या तो 3 जीबी/32 जीबी  वेरिएंट में लिस्ट होगा या फिर 4 जीबी/64 जीबी वेरिएंट में। एचएमडी ग्लोबल इंडिया के वीसी अजेय मेहताका कहना है कि भारत में संभवत: 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च होगा। इसके भारतीय बाज़ार में मई या जून में दस्तक देने की उम्मीद है। हमारा ध्यान हैंडसेट की कीमत की तरफ भी है, जिसके बाद पता चलेगा कि कंपनी ने पिछली शिकायतों से कितना 'सबक' लिया है। फोन के भारत में लॉन्च होने के बाद हम इसका विस्तार से रिव्यू भी करेंगे।
Advertisement

फोन के रियर में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। कैमरे में ज़ाइस ऑप्टिक्स इस्तेमाल हुए हैं। डुअल टोन फ्लैश भी इसमें शामिल है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, इसमें ज़ाइस का फायदा नहीं दिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग 4 के तक जाती है। कैमरे की क्वालिटी को भी हम अपने रिव्यू में पड़ताल करने के बाद विस्तार से बताएंगे।
Advertisement

नया नोकिया 6 (2018) पुराने नोकिया 6 से कहीं बेहतर दिखता है। हमें उम्मीद है कि कंपनी ने इसके लिए मुफीद कीमत तय की होगी। भारत में इसके लॉन्च होने का हमें इंतज़ार है। गैजेट्स 360 से जुड़े रहिए। हम जल्द इस हैंडसेट की कैमरा क्वालिटी, बैटरी लाइफ, डिस्प्ले क्वालिटी, परफॉर्मेंस और बाकी डिटेल के साथ लौटेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.