Nokia 6.1 Plus और Nokia 3 को लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट मिलने की खबर

Nokia 6.1 Plus और Nokia 3 स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। नोकिया ब्रांड के इन दोनों स्मार्टफोन को सितंबर महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट मिलने की खबर है।

Nokia 6.1 Plus और Nokia 3 को लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट मिलने की खबर
ख़ास बातें
  • Nokia 6.1 Plus को भारतीय मार्केट में 15,999 रुपये में बेचा जाता है
  • नोकिया 3 की कीमत करीब 8,000 रुपये है
  • Nokia 6.1 Plus की सीधी भिड़ंत लोकप्रिय Xiaomi Redmi Note 5 Pro से है
विज्ञापन
Nokia 6.1 Plus और Nokia 3 स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। नोकिया ब्रांड के इन दोनों स्मार्टफोन को सितंबर महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट मिलने की खबर है। अपडेट में कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है, क्योंकि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global नियमित तौर पर अपने स्मार्टफोन के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करती रही है। Nokia 6.1 Plus और Nokia 3 के अपडेट के चेंज लॉग से साफ है कि यह सिर्फ सितंबर महीने के एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है। बता दें कि Nokia 6.1 Plus को भारतीय मार्केट में 15,999 रुपये में बेचा जाता है। वहीं, नोकिया 3 की कीमत करीब 8,000 रुपये है।

दोनों ही Nokia फोन के लिए यह अपडेट ओटीए भेजा जा रहा है। अगर आपको इस संबंध में कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स में जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। नोकियापावरयूज़र द्वारा साझा की गई तस्वीरों के मुताबिक, Nokia 6.1 Plus का अपडेट 71.8 एमबी का है। वहीं, नोकिया 3 का अपडेट 84.8 एमबी का है।

बता दें कि Nokia 6.1 Plus की मार्केट में सीधी भिड़ंत लोकप्रिय Xiaomi Redmi Note 5 Pro से है। डुअल-सिम (नैनो) Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
 

Nokia 3 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेमिनेशन दी गई है। यह सिल्वर व्हाइट, मैट ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में उपलब्ध है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतर सेल्फी के लिए नोकिया 3 में डिस्प्ले फ्लैश होगा। नोकिया 3 में 2650 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.4x71.4x8.4 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  2. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  3. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  4. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  5. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  6. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
  7. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  9. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
  10. Elon Musk का ChatGPT पर तीखा निशाना, बोले "बच्चों को इससे दूर रखें"
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »