Nokia 6.1 Plus को यह अहम सिक्योरिटी अपडेट मिलने का दावा

Nokia 6.1 Plus के एक यूज़र ने दावा किया है कि HMD Global के इस बजट स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई का नया बिल्ड मिलने लगा है।

Nokia 6.1 Plus को यह अहम सिक्योरिटी अपडेट मिलने का दावा
ख़ास बातें
  • नोकिया 6.1 प्लस के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट कैमरा इनहांसमेंट लेकर आया
  • अक्टूबर में ही Nokia 6.1 Plus को मिला था एंड्रॉयड पाई अपडेट
  • Nokia 6.1 Plus को इस साल अगस्त महीने में 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया
विज्ञापन
Nokia 6.1 Plus के एक यूज़र ने दावा किया है कि HMD Global के इस बजट स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई का नया बिल्ड मिलने लगा है। यह अपडेट दिसंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ कैमरे और यूज़र इंटरफेस में इनहांसमेंट लेकर आया है। भारत में Nokia 6.1 Plus यूज़र के लिए अपडेट V3.45B बिल्ड नंबर के साथ आया है। यह 314.9 एमबी का है। याद रहे कि Nokia 6.1 Plus को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। अक्टूबर माह में इसे एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट दिया गया था।

देखा जाए Nokia 6.1 Plus कंपनी के शुरुआती हैंडसेट में से था जिसे Android Pie पर अपग्रेड किया गया था।

नोकिया 6.1 प्लस के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट कैमरा इनहांसमेंट लेकर आता है। अब प्रो कैमरा मोड आ गया है जिसमें व्हाइट बैलेंस, आईएसओ और शटर स्पीड जैसे पहलुओं को नियंत्रित किया जाना संभव है। HMD Global ने यूज़र इंटरफेस को भी बेहतर बनाने की कोशिश की है। अब यूज़र के पास नॉच डिज़ाइन छिपाने की सुविधा होगी। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, एक ट्विटर यूज़र ने नोकिया 6.1 प्लस को अपडेट मिलने की जानकारी दी। हमने इस संबंध में एचएमडी ग्लोबल को संपर्क किया है।

Nokia 6.1 Plus में पहले भी डिस्प्ले पर मौज़ूद नॉच को छिपाने की सुविधा थी। लेकिन सितंबर महीने के सिक्योरिटी अपडेट के बाद यह गायब हो गया था। नए अपडेट के बाद यूज़र डिस्प्ले सेटिंग्स में ही फुल बेज़ल विकल्प को चुन पाएंगे। Nokiamob ने इस अपडेट के बारे में सबसे पहले जानकारी दी है।

याद रहे कि Nokia 6.1 Plus को इस साल अगस्त महीने में 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और इसके साथ जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल का कैमरा काम करता है। यह हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यानी फोन को नियमित तौर पर अपडेट मिलने की गारंटी है।

अगर आप Nokia 6.1 Plus इस्तेमाल करते हैं तो Settings > System > System update > Check for update में जाकर नए अपडेट की जांच कर सकते हैं।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »