Nokia 6.1 Plus आज हो सकता है भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

HMD Global आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nokia 6.1 Plus को लॉन्च कर सकती है। नोकिया 6.1 प्लस की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉर्मस वेबसाइट Flipkart पर हो सकती है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 21 अगस्त 2018 10:40 IST
ख़ास बातें
  • सेल्फी के लिए नोकिया 6.1 प्लस में होगा 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  • Nokia 6.1 Plus में होगा 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
  • 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज होगा नोकिया 6.1 प्लस
HMD Global आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nokia 6.1 Plus को लॉन्च कर सकती है। एचएमडी ग्लोबल ने आज नई दिल्ली में आयोजित लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भी भेज दिए हैं। कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं कि है कि आज लॉन्च इवेंट के दौरान कौन सा स्मार्टफोन लॉन्च होगा। Nokia 6.1 Plus के नाम से नोकिया एक्स6 का ग्लोबल वेरिएंट सबसे पहले हॉन्ग कॉन्ग में लाया गया था। पता चला है कि Nokia 6.1 Plus की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉर्मस वेबसाइट Flipkart पर हो सकती है। Flipkart पर हाल ही में एक टीजर जारी किया गया। यह टीजर इस बात का संकेत देता है कि भारत में Nokia 6.1 Plus वेरिएंट के लिए कंपनी ने HMD Global के साथ पार्टनरशिप की है। याद करा दें कि जून में Nokia X6 के सपोर्ट पेज को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया था। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Nokia 6.1 Plus की भारत में संभावित कीमत

नोकिया के इस एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन को हॉन्ग कॉन्ग में 2,288 हॉन्ग कॉन्ग डॉलर (लगभग 20,100 रुपये) में लॉन्च किया गया था। Nokia X6 की कीमत  1,299 चीनी युआन (लगभग 13,800 रुपये) है। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन (लगभग 16,000 रुपये) है। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (लगभग 18,100 रुपये) है. भारत में Nokia 6.1 Plus की कीमत क्या होगी, फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है।
 

Nokia 6.1 Plus के संभावित स्पेसिफिकेशन

Nokia 6.1 Plus के स्पेसिफिकेशन Nokia X6 से मिलते जुलते हैं। नोकिया का यह हैंडसेट एंड्रॉयड वन है। डुअल-सिम (नैनो) वाला Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

नोकिया 6.1 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia X6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.