Nokia 6.1 Plus 21 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च, जानें खासियतें

HMD Global 21 अगस्त को भारत में अपना नया हैंडसेट Nokia 6.1 Plus लॉन्च करेगी। नोकिया 6.1 प्लस 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है।

Nokia 6.1 Plus 21 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च, जानें खासियतें
ख़ास बातें
  • Nokia 6.1 Plus में होगा 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
  • 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज होगा नोकिया 6.1 प्लस
  • सेल्फी के लिए नोकिया 6.1 प्लस में होगा 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
विज्ञापन
HMD Global 21 अगस्त को भारत में अपना नया हैंडसेट Nokia 6.1 Plus लॉन्च करेगी। एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 6.1 प्लस लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। 21 अगस्त को नई दिल्ली में सुबह 11:30 बजे लॉन्च इवेंट शुरू होगा। गौरतलब है कि Nokia X6 के ग्लोबल वेरिएंट Nokia 6.1 Plus को जुलाई 2018 में लॉन्च किया गया था। बता दें कि हैंडसेट के नाम लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हॉन्ग कॉन्ग में लॉन्च होने से पहले भारत में सपोर्ट पेज के लाइव हो जाने के बाद से Nokia 6.1 Plus के भारत में लॉन्च होने की संभावनाएं प्रबल लगती हैं।

कुछ समय पहले एचएमडी ग्लोबल ने एक टीजर जारी किया था। यह टीजर इस बात की और इशारा कर रहा था कि भारतीय बाजार में Nokia 6.1 Plus जल्द एंट्री करने वाला है। नोकिया प्रशांसक एचएमडी ग्लोबल के इस हैंडसेट के भारत में लॉन्च होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। बता दें कि नोकिया के इस एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन को हॉन्ग कॉन्ग में 2,288 हॉन्ग कॉन्ग डॉलर (लगभग 20,100 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
 

Nokia 6.1 Plus स्पेसिफिकेशन

Nokia X6 को सबसे पहले चीन में मई महीने में लॉन्च किया गया था और Nokia 6.1 Plus इसी हैंडसेट का एंड्रॉयड वन वेरिएंट है। इसका मतलब है कि डुअल-सिम (नैनो) Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

नोकिया 6.1 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »