Nokia 5310 वायरलेस एफएम रेडियो के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 3,399 रुपये

भारत में Nokia 5310 की कीमत 3,399 रुपये रखी गई है। फोन ब्लैक / रेड और व्हाइट / रेड कलर ऑप्शन में देश में 23 जून से अमेज़न और नोकिया इंडिया ऑनलाइन स्टोर के जरिए से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 जून 2020 14:21 IST
ख़ास बातें
  • वायरलेस रेडियो और समर्पित म्युज़िक बटन है इसकी खासियत
  • 3,399 रुपये में लॉन्च किया गया है Nokia 5310 फीचर फोन
  • 2007 में लॉन्च हुए Nokia 5310 XpressMusic की दिलाता है याद

Nokia 5310 की भारत में कीमत 3,399 रुपये है

Nokia 5310 को नोकिया ब्रांड के लाइसेंसधारी एचएमडी ग्लोबल द्वारा लेटेस्ट फीचर फोन के रूप में भारत में लॉन्च किया गया है। नया फीचर फोन Nokia 5310 XpressMusic का रिफ्रेश्ड वर्ज़न है, जिसे अगस्त 2007 में लॉन्च किया गया था। यह डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है और एक बार चार्ज करने पर 22 दिनों की बैटरी लाइफ देता है। नोकिया 5310 भी एक एमपी3 प्लेयर और वायरलेस एफएम रेडियो के साथ आता है। इसके अलावा, नए नोकिया फोन में समर्पित म्युज़िक बटन के साथ-साथ डुअल स्पीकर भी हैं। फोन के पीछे एक कैमरा सेंसर भी है, साथ में एक एलईडी फ्लैश भी है।
 

Nokia 5310 price in India, availability


भारत में नोकिया 5310 की कीमत 3,399 रुपये रखी गई है। फोन ब्लैक / रेड और व्हाइट / रेड कलर ऑप्शन में देश में 23 जून से अमेज़न और नोकिया इंडिया ऑनलाइन स्टोर के जरिए से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन नोकिया इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर आज से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा और 22 जुलाई से ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए बेचा जाएगा।
Advertisement

याद दिला दें, Nokia 5310 को मार्च में 39 यूरो (लगभग 3,300 रुपये) की कीमत के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था।
 

Nokia 5310 specifications, features

डुअल-सिम (मिनी) नोकिया 5310 सीरीज़ 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक MT6260A चिपसेट आता है। इसमें 8 एमबी रैम और 16 एमबी स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोटो और वीडियो के लिए, नोकिया 5310 में पीछे की तरफ एक वीजीए कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है।
Advertisement

HMD Global ने नोकिया 5310 में ब्लूटूथ 3.0, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक सहित कुछ अन्य कनेक्टिविटी विकल्प  भी दिए हैं। Nokia 5310 में वायरलेस एफएम रेडियो सपोर्ट भी आता है। एक रिमूवेबल बैटरी भी हैस, जो एक चार्ज पर 20 घंटे से अधिक टॉक टाइम या 22 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देने के लिए रेटेड है। इसके अलावा नोकिया 5310 का डाइमेंशन 123.7x52.4x13.1 मिलीमीटर और वज़न 88.2 ग्राम है।

एचएमडी ग्लोबल ने सोमवार को एक वर्चुअल ब्रीफिंग के दौरान इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि भारत में 2जी हैंडसेट खरीदने वाले 130 मिलियन से अधिक यूज़र्स पहले से ही हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and portable
  • Dual-SIM
  • Stereo speakers
  • Well-designed software
  • Multi-day battery life
  • Bad
  • 2G only, no Wi-Fi
  • Very poor camera quality
  • No support for popular apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

VGA-मेगापिक्सल

रैम

8एमबी

स्टोरेज

16एमबी

बैटरी क्षमता

1200 एमएएच

ओएस

Series 30+

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.