Nokia 5.4 स्‍मार्टफोन को मिल सकता है Android 12 अपग्रेड, गीकबेंच लिस्टिंग में आया नजर

अबतक Nokia X10 और Nokia G50 जैसी डिवाइसेज को Android 12 अपग्रेड मिला है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 फरवरी 2022 10:43 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी नए Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कई डिवाइसेज टेस्‍ट कर रही है
  • एंड्रॉयड 12 OS पिछले ऑपरेटिंग सिस्‍टम के मुकाबले कई बदलावों के साथ है
  • मिड रेंज में पिछले साल लॉन्‍च किया गया था Nokia 5.4 स्‍मार्टफोन

HMD ग्‍लोबल के मालिकाना हक वाली नोकिया (Nokia) अपने यूजर्स को प्‍योर एंड्रॉयड का एक्‍सपीरियंस देती है।

HMD ग्‍लोबल के मालिकाना हक वाली नोकिया (Nokia) अपने यूजर्स को प्‍योर एंड्रॉयड का एक्‍सपीरियंस देती है। कंपनी लेटेस्‍ट OS अपग्रेड देने में हमेशा से आगे रही है। अब एक हालिया गीकबेंच (Geekbench) लिस्टिंग से जानकारी मिली है कि कंपनी नए Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ जिन डिवाइसेज की टेस्टिंग कर रही है, उनमें Nokia 5.4 भी शामिल है। इससे पहले Nokia 2.4, Nokia 3.4 और Nokia G10 को गीकबेंच पर देखा गया था। इन सभी डिवाइसेज को भी लेटेस्‍ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्‍टम के लिए टेस्‍ट करने की जानकारी सामने आई थी। बहरहाल, अबतक Nokia X10 और Nokia G50 जैसी डिवाइसेज को Android 12 अपग्रेड मिला है। इन्‍हें भी गीकबेंच पर स्‍पॉट किया गया था।   

गौरतलब है कि नोकिया अपने यूजर्स को लेटेस्‍ट OS अपग्रेड का वादा करती है। इसी कदम के तहत वह कई नोकिया डिवाइसेज को नए OS के लिए टेस्‍ट कर रही है। एंड्रॉयड 12 OS अपने पिछले ऑपरेटिंग सिस्‍टम के मुकाबले कई बदलावों के साथ है। इसमें उपयोगी फीचर्स भी जोड़े गए हैं। नए ऑपरेटिंग सिस्टम को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए नए सिक्योरिटी फीचर्स को भी जोड़ा गया है। यह ओवरऑल फंक्‍शनैलिटी और सिस्‍टम की परफॉर्मेंस को भी बढ़ाता है। 
Advertisement

लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन में गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) एक्टिवेशन को पावर बटन पर शिफ्ट कर दिया गया है। यूजर को गूगल असिस्टेंट को एक्टिवेट करने के लिए पावर बटन को लॉन्ग प्रेस करना होगा। ऑपरेटिंग सिस्टम को पहले से ज्यादा ऑप्टिमाइज किया गया है, जिससे यह फोन की परफॉर्मेंस को बढ़ाता है। Android 12 में विजेट भी बदले हुए रूप में दिखाई देते हैं। नए प्राइवेसी डैशबोर्ड की बदौलत यूजर डेटा एक्सेस की सभी जानकारियों को डिटेल में पा सकते हैं। क्विक सेटिंग्स के जरिए अब यूजर सिंगल टैप से ही कैमरा और माइक्रोफोन को डिसेबल कर सकते हैं। 

क्योंकि यह गूगल का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम है, इसलिए कंपनी ने Android 12 में ChromeOS के साथ भी कनेक्टिविटी फीचर्स जोड़े हैं। Android यूजर अपने फोन की मदद से Chromebook को अनलॉक कर सकते हैं और यह फाइल शेयरिंग, डेटा सिंकिंग के साथ-साथ कई अन्य काम आसान बना देता है। फोन में आने वाली कॉल, SMS या नोटिफिकेशन्स को क्रोमबुक पर देखा जा सकता है। 
Advertisement

Nokia 5.4 ड्यूल सिम (नैनो) एंड्रॉयड 10 पर काम करता है, जिसे एंड्रॉयड 11 अपडेट भी फ्यूचर में दिया जाएगा। फोन में आपको 6.39 इंच एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर व 6 जीबी तक रैम से लैस है। स्टोरेज की बात करें, तो फोन में 64 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।  
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Classy design
  • Guaranteed Android updates
  • No bloatware
  • H-Log video support
  • Bad
  • HD+ display only
  • UI can be sluggish
  • Poor quality ultra-wide camera
  • No compass
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.