Nokia 5.3 की सेल आज से होगी शुरू, इस कीमत में खरीदें

भारत में Nokia 5.3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है, जबकि इसके 6 जीबी  रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प को 15,499 रुपये में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 1 सितंबर 2020 09:43 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 5.3 आज से अमेज़न और नोकिया वेबसाइट पर होगा उपलब्ध
  • नॉच डिस्प्ले और अपेक्षाकृत मोटी बेज़ल्स के साथ आता है मिड-रेंज फोन
  • 13,999 रुपये से शुरू होता है नोकिया 5.3

Nokia 5.3 को आज से Amazon और Nokia वेबसाइट के जरिए उपलब्ध होगा

Nokia 5.3 को आज यानी 1 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। फोन को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था और मार्च में इसको ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। नोकिया 5.3 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलते हैं। नोकिया 5.3 को तीन रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा। फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा गया है और यह अन्य नोकिया फोन की डिज़ाइन शैली लेकर आता है। इसमें सेल्फी कैमरे के लिए एक नॉच और चारों तरफ अपेक्षाकृत मोटी बेज़ल्स मिलते हैं।
 

Nokia 5.3 price in India, availability

भारत में नोकिया 5.3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है, जबकि इसके 6 जीबी  रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प को 15,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन सयान, सैंड और चारकोल रंग विकल्पों में आता है। Nokia 5.3 को 1 सितंबर यानी आज से Amazon और Nokia वेबसाइट के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Nokia 5.3 खरीदने वाले जियो ग्राहकों को 349 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर 4,000 रुपये तक के फायदे मिलेंगे। इन लाभों में एक 2,000 तत्काल कैशबैक और 2,000 रुपये कीमत के वाउचर शामिल हैं। यह ऑफर मौजूदा और नए दोनों Jio ग्राहकों के लिए लागू है।
 

Nokia 5.3 specifications

डुअल-सिम नोकिया 5.3 एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसे एंड्रॉयड 11 पर अपग्रेड भी किया जाएगा। फोन में 6.55 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। 
Advertisement

Nokia 5.3 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाले 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। और साथ में 2 मेगापिक्सल का माइक्रो शूटर भी दिया गया है। इसके साथ एलईडी फ्लैश मौज़ूद है। Nokia 5.3 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।

नोकिया 5.3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Nokia 5.3 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.