Nokia 5.1 Plus की बिक्री आज से, जानें लॉन्च ऑफर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन

HMD Global ने पिछले महीने Nokia 5.1 Plus को भारत में लॉन्च किया है। नोकिया 5.1 प्लस की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Nokia.com (नोकिया ऑनलाइन स्टोर) पर होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2018 10:09 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • Nokia 5.1 Plus में 5.86 इंच का डिस्प्ले है
  • नोकिया 5.1 प्लस की कीमत 10,999 रुपये है
HMD Global ने पिछले महीने Nokia 5.1 Plus को भारत में लॉन्च किया है। नोकिया 5.1 प्लस की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Nokia.com (नोकिया ऑनलाइन स्टोर) पर होगी। Nokia 5.1 Plus की कीमत 10,999 रुपये है। नोकिया का यह हैंडसेट 5.86 इंच का फुल-एचडी+ 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। एचएमडी ग्लोबल के इस स्मार्टफोन में आपको iPhone X जैसा डिस्प्ले नॉच डिजाइन मिलेगा। Nokia 5.1 Plus के प्रमुख फीचर की बात करें तो हैंडसेट में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं। यह स्टॉक एंड्रॉयड पर चलता है, पावर बैकअप के लिए 3,060 एमएएच की बैटरी दी गई है। HMD Global का यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, इसका मतलब यूजर्स को Android Pie सॉफ्टवेयर अपडेट जल्द मिल सकता है। इस दाम में नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 5, Redmi Y2, Moto G6 और Honor 9N को टक्कर देगा।
 

Nokia 5.1 Plus कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर

नोकिया 5.1 प्लस की कीमत 10,999 रुपये है। इस दाम में आपको 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन ग्लॉस ब्लैक और ग्लॉस मिडनाइट ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत नोकिया के इस फोन के ग्राहकों को एयरटेल की ओर से 1,800 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 199 रुपये, 249 रुपये और 448 रुपये के रीचार्ज पैक के साथ 240 जीबी मुफ्त डेटा दिया जाएगा।
Advertisement
 

Nokia 5.1 Plus स्पेसिफिकेशन

Nokia 5.1 Plus में 5.86 इंच का फुल-एचडी+ (720×1520 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और यह डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। चीनी मार्केट में स्टोरेज और रैम पर आधारित Nokia 5.1 Plus में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक स्टोरेज को बढ़ा सकेंगे।

Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 80.4 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ आता है। हैंडसेट की बैटरी 3060 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, यरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks very stylish
  • Android One with regular updates
  • Great battery life
  • Good app and gaming performance
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM
  • Cameras struggle in low light
  • Gets warm quickly in games
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.86 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Flipkart

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.