Nokia 5.1 Plus का रिव्यू

HMD Global के इस साल लॉन्च हुए ज्यादातर स्मार्टफोन गूगल एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हैं। नोकिया 5.1 प्लस में बेहतर स्पेसिफिकेशन हैं। आइए हम आपको विस्तार से फोन के डिजाइन, सॉफ्टवेयर, कैमरा, बैटरी लाइफ आदि की जानकारी देते हैं।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2018 17:39 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 5.1 Plus में 5.86 इंच का डिस्प्ले है
  • Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global के इस साल लॉन्च हुए ज्यादातर स्मार्टफोन गूगल एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हैं। Google एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के तहत तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट और दो साल का सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है। एचएमडी ग्लोबल ने इस साल एंड्रॉयड वन प्रोग्राम से लैस Nokia 7 Plus को अप्रैल और Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus को एक साथ अगस्त में लॉन्च किया था। एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में Nokia 5.1 Plus को लॉन्च किया था। नोकिया 5.1 प्लस की कीमत 10,999 रुपये है। इस दाम में आपको 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। नोकिया 5.1 की तुलना में नोकिया 5.1 प्लस में बेहतर स्पेसिफिकेशन हैं। आइए हम आपको विस्तार से फोन के डिजाइन, सॉफ्टवेयर, कैमरा, बैटरी लाइफ आदि की जानकारी देते हैं।
 

Nokia 5.1 Plus का डिजाइन

नोकिया 5.1 प्लस को हाथ में पकड़ने के बाद सबसे पहले किसी का भी ध्यान फोन के प्रीमियम लुक की तरफ जाएगा। नोकिया 5.1 प्लस की पूरी बॉडी हाई-ग्लॉस से बनी है जो फोन को स्टानिंग लुक देती है। फोन को देखने से लगता है कि इसकी कीमत 15,000 रुपये से ऊपर होगी। इस दाम में कंपनी ने बैक पैनल पर भी 2.5डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल किया है। ग्लासी फिनिश होने की वजह से Nokia 5.1 Plus में छिकनाहट सी है जो इसे स्लिपरी बनाती है। हमारे साथ कई ऐसे वाकये हुए जब फोन काउच और फ्लोर पर जाकर गिरा, लेकिन इसपर किसी तरह के कोई निशान नहीं पड़े।
Advertisement


फोन में 19:9 के आस्पेक्ट रेशियो वाला 5.86 इंच का डिस्प्ले (720x1520 पिक्सल) है। स्मार्टफोन की कीमत को कम करने के लिए एचएमडी ग्लोबल ने कॉर्नर को काट दिया है। फोन का डिस्प्ले बेकार नहीं है, कलर विविड और प्रभावशाली रूप से दिखाई देते हैं, ब्लैक लेवल भी अच्छा है। सूरज की रोशनी में ब्राइटनेस पर्याप्त मात्रा में है जिस वजह से डिस्प्ले पर चीजों को पढ़ते समय कोई परेशानी नहीं होती।
Advertisement
 

सभी बटन फोन के दाहिनी तरफ दिए गए हैं। इस बजट सेगमेंट में नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। बायीं तरफ आपको सिम-ट्रे ( दो नैनो सिम) है जो डुअल 4जी वोल्ट सपोर्ट के साथ आती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाने संभव है लेकिन इसके लिए आपको सेकेंड सिम को निकालना होगा। इसका मतलब यह हुआ कि एक बार में एक नैनो सिम और एक कार्ड ही लगा सकते हैं। नोकिया 5.1 प्लस का नॉच डिजाइन पहली बात तो काफी बड़ा है। नॉच का सही ढंग से इस्तेमाल नहीं किया गया है, ऐसा इसलिए क्योंकि नॉच में कंपनी द्वारा नोटिफिकेशन एलईडी नहीं दी गई है। फोन के साथ आपको हेडसेट तो मिलेगा लेकिन स्लिपरी बॉडी वाले स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने सिलिकॉन कवर नहीं दिया है। कुल मिलाकर Nokia 5.1 Plus एक शानदार फोन है। हैंडसेट प्रीमियम लुक देने के साथ ही हल्का है।
 

Nokia 5.1 Plus के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए नोकिया 5.1 प्लस में मीडियाटेक हिलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर रहेगा। याद करा दें कि Nokia 5.1 स्मार्टफोन में एचएमडी ग्लोबल ने हिलियो पी18 चिपसेट का इस्तेमाल किया था। इस दाम में इस चिपसेट ने स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट से ज्यादा बेंचमार्क स्कोर किया है। रिव्यू लिखते समय यह फोन केवल 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ बेचा जा रहा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन कैटेगरी 3 एलटीई, डुअल-बैंड वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, एफएम रेडियो, यूएसबी-ओटीजी और जीपीएस सपोर्ट के साथ आएगा। लेकिन इस हैंडसेट में आपको एनएफसी सपोर्ट नहीं मिलेगा।
Advertisement
 

Nokia 5.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। फोन में गूगल ऐप्स के अलावा एचएमडी ग्लोबल का सपोर्ट ऐप दिया गया है जो यूजर को फोन के फीचर से संबंधित मदद या सर्विस सेंटर में अपॉइन्टमन्ट बुकिंग की सुविधा प्रदान करता है। फोन के पावर बटन को यदि दो बार दबाया जाए तो कैमरा ऐप खुल जाता है। नोकिया 5.1 प्लस में नॉच को हाइड करने का विकल्प नहीं दिया गया है, यह कोई बड़ी समस्या नहीं है क्योंकि गेम्स या वीडियो प्लेयर नॉच से ज्यादा स्ट्रेच नहीं होते हैं।
 

Nokia 5.1 Plus का परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी लाइफ

रिव्यू के दौरान Nokia 5.1 Plus को इस्तेमाल करते समय हमने खूब एंजॉय किया। ग्लासी फिनिश होने की वजह से इनपर उंगलियों के निशाना आसानी से पड़ जाते हैं लेकिन एक बार साफ करने पर निशान साफ हो जाते हैं। यदि आप चाहते हैं कि ग्लासी फिनिश पर निशान ना पड़े तो इसके लिए आप कवर लगाकर रखें। नेविगेशन, चैटिंग और उबर ऐप में जीपीएस का इस्तेमाल करते समय फोन सही ढंग से बिना अटके काम करता है। गेम चलाते समय एलईडी फ्लैश के पास मौजूद जगह जल्द गर्म होने लगती है। फोन का ज्यादा हिस्सा गर्म नहीं होता। अगर आधे घंटे तक PUBG गेम को खेला जाए तो फोन पूरा गर्म होने लगता है। निचले हिस्से पर सिंगल लाउडस्पीकर है, फुल वॉल्यूम करने पर आवाज काफी तेज है। कॉल के लिए माइक्रोफोन रहेगा लेकिन म्यूजिक प्लेबैक को कंट्रोल करने के लिए बटन नहीं दिया गया है।
Advertisement

Nokia 5.1 की तुलना में नोकिया 5.1 प्लस में कैमरा रिजॉल्यून को कम कर दिया गया है। याद करा दें कि नोकिया 5.1 में बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर था, वहीं आपको नोकिया 5.1 प्लस में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। लेकिन रिव्यू करने के बाद हमें रियर कैमरा से कोई शिकायत नहीं है। लैंडस्केप शॉट में तस्वीर क्लिक करते समय यदि लाइट पर्याप्त मात्रा में हो तो सेंसर बेहतर फोटो क्वालिटी देता है। ऑटो-एचडीआर के साथ भी सेंसर कई बार एक्सपोजर सही नहीं देता है। पोर्ट्रेट मोड में सेकेंडरी डेप्थ कैमरा की क्वालिटी औसत है। ब्लर करने के बाद फोटो रियल के बजाय आर्टिफिशियल लुक देती है। इसके अलावा अतिरिक्त कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं जैसे कि आप किसी के चेहरे पर मास्क भी लगा सकते हैं। ब्यूटी मोड को सुविधा अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है,  रियर और फ्रंट कैमरा में डुअल,पी-आई-पी, मैनुअल और पैनोरमा मोड भी दिया गया है।
 


Advertisement
फोन 1080p पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है, स्टेबलाइजेशन हमेशा ऑन रहेगा, इसे बंद करने का विकल्प मौजूद नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइजेशन की वजह से पर्याप्त मात्रा में लाइट होने पर शिमर इफेक्ट ज्यादा नजर नहीं आएगा लेकिन रात में शूट करते समय वीडियो की क्वालिटी काफी खराब रही। इसमें आपको स्लो-मोशन शूटिंग फीचर भी मिलेगा जो 120 फ्रेम प्रति सेकेंड की औसत से 720p के रिजॉल्यूशन पर रिकॉर्ड करता है। 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा रहेगा जो पर्याप्त मात्रा में लाइट होने पर अच्छी तस्वीर देता है रात में स्क्रीन फ्लैश भी उतरी कारगार साबित नहीं होती। कम रोशनी में फोकस की स्पीड धीमी पड़ जाती है साथ ही लैंडस्केप मोड प्रभावित होता है।

फोन में जान फूंकने के लिए 3060एमएएच की बैटरी है, फोन की बैटरी लाइफ भी अच्छी है। एक बार चार्ज करने पर हमने फोन को पूरा दिन इस्तेमाल किया। एचडी वीडियो लूप टेस्ट में फोन 14 घंटे 36 मिनट का बैकअप देता है। Nokia 5.1 Plus फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ तो नहीं आता लेकिन फोन के साथ मिलने वाला 10 वाट का चार्जर एक घंटे में 56 प्रतिशत तक फोन को चार्ज कर देता है। फोन को पूरा चार्ज होने में तकरीबन 2 घंटे का समय लग सकता है।   
 

हमारा फैसला

यह कहना गलता नहीं होगा कि 10,999 रुपये के दाम में नोकिया 5.1 प्लस एक बेहतरीन विकल्प है। हम समझ सकते हैं कि इस दाम में अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन हाई रिजॉल्यूशन देते हैं लेकिन रिव्यू के दौरान एचडी+ डिस्प्ले का इस्तेमाल करते समय हमें किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। हाईब्रिड डुअल-सिम स्लॉट आपको खटक सकता है, अगर आप एक साथ दो नैनो सिम और कार्ड लगाना चाहते हैं। कम रोशनी में वीडियो परफॉर्मेंस औसत से भी कम है। इस दाम में Nokia 5.1 Plus बेहतरीन लुक वाला स्मार्टफोन है। इसके अलावा यह हैंडेसट गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, बैटरी लाइफ बढ़िया है और साथ ही नोकिया ब्रांड के इस हैंडसेट में पावरफुल चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks very stylish
  • Android One with regular updates
  • Great battery life
  • Good app and gaming performance
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM
  • Cameras struggle in low light
  • Gets warm quickly in games
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.86 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.