Nokia 5.1 Plus की कीमत है 10,999 रुपये, प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू

नोकिया 5.1 प्लस एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और नोकिया की अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इस फोन को अगस्त महीने की शुरुआत में Nokia 6.1 Plus के साथ लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 24 सितंबर 2018 15:49 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन हकीकत में Nokia X5 का ग्लोबल अवतार है
  • नोकिया 5.1 प्लस में है हीलियो पी60 प्रोसेसर

Nokia 5.1 Plus है एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने अपने Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा कर दिया है। Nokia 5.1 Plus को भारतीय मार्केट में 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। नोकिया 5.1 प्लस एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और नोकिया की अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इस फोन को अगस्त महीने की शुरुआत में Nokia 6.1 Plus के साथ लॉन्च किया गया था। इस दौरान कीमत का खुलासा नहीं हुआ था। बता दें कि Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन हकीकत में Nokia X5 का ग्लोबल अवतार है। यह वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप, 19:9 डिस्प्ले और पावरफुल हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Nokia 5.1 Plus कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर

नोकिया 5.1 प्लस की कीमत 10,999 रुपये है। यह नोकिया की अपनी वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 1 अक्टूबर से मिलेगा। फोन ग्लॉस ब्लैक और ग्लॉस मिडनाइट ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। आप चाहें तो नोकिया की वेबसाइट से इस फोन प्री-ऑर्डर बुकिंग कर सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत नोकिया के इस फोन के ग्राहकों को एयरटेल की ओर से 1,800 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 199 रुपये, 249 रुपये और 448 रुपये के रीचार्ज पैक के साथ 12 महीने में 240 जीबी मुफ्त डेटा दिया जाएगा।
Advertisement
 

Nokia 5.1 Plus स्पेसिफिकेशन

Nokia 5.1 Plus में 5.86 इंच का फुल-एचडी+ (720×1520 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और यह डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। Nokia 5.1 Plus में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है और दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। फोन 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। नोकिया ब्रांड के अन्य स्मार्टफोन की तरह इस फोन भी एंड्रॉयड पी अपडेट दिए जाने का वादा है।

Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 80.4 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ आता है। हैंडसेट की बैटरी 3060 एमएएच की है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.51x71.98x8.096 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks very stylish
  • Android One with regular updates
  • Great battery life
  • Good app and gaming performance
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM
  • Cameras struggle in low light
  • Gets warm quickly in games
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.86 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.